देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

1* ‘हम एक बड़ा, अच्छा, खूबसूरत समझौता करना पसंद करेंगे’… India-US ट्रेड डील पर FM निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, भारत में GST रेट कम होने के संकेत

*2* वित्त मंत्री सीतारमण का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि India-US समझौते में दोनों देशों के बीच व्यापार में आने वाली सभी तरह की रुकावटों को दूर करना शामिल हो सकता है और इससे प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल हैं

*3* जम्मू-कश्मीर में LoC से पाकिस्तानी आतंकियों का गाइड गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा, घुसपैठ में मदद कर रहा था; PAK करेंसी बरामद

*4* ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी तैयारी, चीन पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी 52 सैटेलाइट

*5* अहमदाबाद विमान हादसे का फोटो-वीडियो इन्वेस्टिगेशन, एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर में टेकऑफ के समय तक सबकुछ ठीक था, खराबी हवा में शुरू हुई,विमान हादसे के कारणों का सही ब्योरा आने में अभी समय लगेगा,इस बीच न्यूयार्क टाइम्स ने हादसे के फोटो वीडियो और ऑडियो का विश्लेषण किया है

*6* जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आमंत्रण पर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वह एक जुलाई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे।

*7* तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन अधिनियम पर हालिया बयान का जिक्र करते हुए BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और राजद जैसी पार्टियों ने समाजवाद का वस्त्र ओढ़ा हैं। इन पार्टियों के समाजवाद को अगर नमाजवाद कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी

*8* ‘150 से ज्यादा सांसद रूस के पैसे पर पलते थे’, निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा आरोप; बोले- बिचौलियों की कठपुतली बन गया था देश

*9* अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं और बार-बार टिकट कैंसिलेशन पर कटने वाली फीस से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रेलवे वेटिंग टिकट कैंसिलेशन (Indian Railways Updates) पर लगने वाली क्लर्केज फीस (clerkage fee) हटाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने यह फैसला पैसेंजर्स की शिकायत और सार्वजनिक दबाव के बाद लिया है।

*10* तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, 20 लोग जख्मी; रिएक्टर में विस्फोट के बाद लोग भागते दिखे

*11* अमरनाथ के लिए जम्मू में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 2 जुलाई को पहला जत्था बेस कैंप से रवाना होगा; जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

*12* हिंदी वाला आदेश वापस होने पर महाविकास अघाड़ी एकजुट, उद्धव बोले- पांच जुलाई को निकालेंगे विजय रैली

*13* हिमाचल में भारी बारिश- 129 सड़कें बंद, 39 की मौत, लैंडस्लाइड के बाद टनल में गाड़ियां फंसी; बिहार में बिजली गिरने से 5 की जान गई

*14* ईरान के धर्मगुरु का ट्रम्प और नेतन्याहू के खिलाफ फतवा, बोले- पछताने पर मजबूर कर दो; मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की

*15* कुछ दिनों के भीषण संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट के एक मोर्चे पर फिलहाल शांति है. ईरान और इजरायल के बीच जंग थमी तो रूस-यूक्रेन के बीच तेज हो गई. एक ही दिन में रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन से हमला कर दिया जिसे इस लड़ाई में रूस की तरफ से किया गया अब तक का सबसे बड़ा एयर अटैक कहा जा रहा है.

*16* गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स 452 अंक निफ्टी 120 अंक भी लुढ़का

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button