देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *रविवार – 29- जून -2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *रविवार - 29- जून -2025*

 

*1* PM ने स्पेस मिशन पर गए शुभांशु से बात की, भारतीय एस्ट्रोनॉट बोले- अंतरिक्ष से भारत भव्य दिखता है, रोज 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त देखते हैं

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारत का परचम लहरा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से कहा कि आप भारत से सबसे दूर हैं, लेकिन भारतीयों के दिल के सबसे करीब हैं, आपकी यात्रा नए युग की शुरुआत है

*3* IPS पराग जैन RAW चीफ बने, 1 जुलाई से चार्ज संभालेंगे, दो साल का कार्यकाल रहेगा; एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख भी हैं

*4* उपराष्ट्रपति ने संविधान से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने का समर्थन किया, धनखड़ बोले- ये शब्द नासूर बन गए, संविधान प्रस्तावना पवित्र, इमरजेंसी में इसे बदला गया

*5* सीनियर अधिकारियों के बच्चों को क्यों मिले आरक्षण का लाभ, CJI ने SC/ST में क्रीमी लेयर को सही ठहराया

*6* एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया गया और संघर्ष के वे 88 घंटे इसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं क्योंकि ”कोई भी स्वाभिमानी राष्ट्र या सशस्त्र बल इतने कम समय में आत्मसमर्पण नहीं करेगा

*7* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारत के महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट – उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के डिजाइन और उत्पादन को मंजूरी दी है। चीन द्वारा पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के जे-35 स्टेल्थ जेट विमानों की आपूर्ति संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ”हमें इस खबर की जानकारी है और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं।

*8* 2002-03 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी आतंकी साकिब नाचन की मौत, ISIS का इंडिया चीफ था, ब्रेन हेमरेज के बाद सफदरजंग में एडमिट था

*9* जहां एक महिला CM हैं वहां ऐसी बर्बरता क्यों…’, भाजपा ने कोलकाता गैंगरेप मामले में ममता ‘दीदी’ से की इस्तीफे की मांग

*10* भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज निर्माण में नप गए 7 इंजीनियर, हो गए सस्पेंड; कंपनी ब्लैक लिस्ट
,इस ब्रिज को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी, इसके निर्माण को लेकर आलोचनाएं हो रही थीं, जिसके बाद अब मोहन सरकार ने जांच के बाद यह एक्शन लिया है।

*11* बिहार ने रचा इतिहास : भारत में पहली बार निकाय चुनाव में लोगों ने मोबाइल से डाल दिया वोट

*12* खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने वालों के लिए गुड न्यूज, हरियाणा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी,

*13* भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया, स्मृति मंधाना का शतक; श्री चरणी को मिले चार विकेट

*14* पूरे देश में पहुंचा मानसून: चार जुलाई तक उत्तर से पूर्वोत्तर तक जमकर बरसेंगे मेघ; केरल-ओडिशा में भारी बारिश,आईएमडी ने 4 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी

*15* ईरानी विदेश मंत्री की ट्रम्प को चेतावनी, कहा- खामेनेई के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल बंद करो, तभी कोई समझौता होगा

*16* कमाल: बिना ड्राइवर के खुद चलकर मालिक के घर पहुंची टेस्ला कार, दुनिया में पहली बार हुआ ये कारनामा,दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की जन्मतिथि के एक दिन पहले 27 जून को टेस्ला कंपनी ने अपनी फुली ऑटोनामस (अपने-आप चलने वाली) कार की डिलीवरी की। यह ‘मॉडल वाय’ इलेक्ट्रिक कार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button