देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शनिवार 17- मई -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शनिवार 17- मई -2025*

 

1* भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे

*2* पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पाकिस्तान लगातार एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई से उसके सैन्य ठिकानों और वायु रक्षा प्रणालियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल ने कबूल किया है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने उनके देश में तबाही मचाई

*3* विजय शाह केस-सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मई को, प्रियंका गांधी बोलीं- अपने नेताओं को बचा रही बीजेपी; एमपी में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

*4* PSLV-C61 के लॉन्च से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे इसरो चीफ, मिशन सफल होने का मांगा आशीर्वाद

*5* रक्षा बजट 50 हजार करोड़ रुपये बढ़ाने की तैयारी कर रहा भारत, सेना के लिए खरीदे जाएंगे हथियार

*6* कांग्रेस ने जिन्हें शशि थरूर को’लक्ष्मण रेखा’ की दिलाई याद, उन्हें अहम जिम्मेदारी देने जा रही मोदी सरकार! विदेशों में खोलेंगे PAK की पोल

*7* न आतंकी बचेंगे न उसके मददगार, बडगाम में लश्कर के तीन सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार

*8* विजय शाह, रामगोपाल यादव के बाद जगदीश देवड़ा के बिगड़े बोल… MP से UP तक, सेना के अपमान पर मचा घमासान

*9* यह गर्व की बात है कि हिंदुस्तान की सेना के पराक्रम के आगे दुश्मन चारों खाने चित्त हो गया. लेकिन यह अफसोस की बात है कि उसी शौर्य के नाम पर सियासत हो रही है. यह अभिमान की बात है कि भारतीय सेना की अफसर बेटियों ने दुश्मनों को सबक सिखाया है. लेकिन यह निराशाजनक है कि देश में उन्हीं वीरांगनाओं के नाम पर घटिया राजनीतिक बयानबाजी चल रही है

*10* ‘मेरे बयान को गलत तरीके से चलाने के पीछे साजिश…’, विवाद में घिरे तो दी डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने दी सफाई, बोले- सेना के चरणों में देश नतमस्तक

*11* बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में गया जिले का नाम गया जी करने पर मुहर लगा दी है। साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 % की बढ़ोतरी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है

*12* कोविड-19 का दंश दुनिया अभी भूली नहीं है, इस बीमारी के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन ये एक बार फिर पैर पसारने लगी है. एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है. हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में वायरस के मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

*13* आज से शुरू होंगे IPL के बचे मैच, कोलकाता के लिए करो या मरो वाला मैच, बेंगलुरु में बारिश की 84% आशंका

*14* तेंदुलकर-गावस्कर के बाद वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड, माता-पिता ने उद्घाटन किया, भारतीय कप्तान बोले- सपने में भी नहीं सोचा था, सीएम फडणवीस और शरद पवार समेत कई नेता मौजूद रहें

*15* भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे

*16* ओडिशा में बिजली से नौ लोगों की मौत; जम्मू से UP, राजस्थान से मध्य प्रदेश तक दिखेगा लू का कहर
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button