देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार 16- मई -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार - 16- मई -2025

 

*1* जयशंकर बोले- PoK भारत को सौंपे पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने नष्ट करें और सभी आतंकी भारत को सौंपें, तभी बातचीत होगी

*2* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्तान के हाथ में सुरक्षित नहीं परमाणु हथियार, IAEA की निगरानी में रहें

*3* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर आगाह करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जा सकता है। यह इससे भी जाहिर है कि हम पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकियों की परवाह नहीं करते। पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से पाकिस्तान ने भारत को एटमी धमकियां दीं।

*4* ‘बॉर्डर पर तनाव कम करने के लिए करते रहेंगे काम’, भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ बातचीत में हुए सहमत

*5* मुस्लिम देश अफगानिस्तान ने पाक के खिलाफ लड़ाई में किया भारत का समर्थन, जयशंकर ने फोन कर कहा- धन्यवाद

*6* केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह दावा करके कि पीएम नरेंद्र मोदी ने डर के कारण जाति जनगणना के लिए सहमति व्यक्त की, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता को पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए

*7* ISRO: इसरो रविवार को प्रक्षेपित करेगा अपना 101 वां उपग्रह, देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी मजबूत

*8* भारत के ऑपरेशन सिंदूर से इजरायल गदगद, आतंक की लड़ाई में साथ देने का किया ऐलान

*9* Turkey को बड़ा झटका! भारत ने तुर्की की कंपनी Celebi एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया का सिक्योरिटी क्लीयरेंस किया कैंसिल

*10* सांसद कंगना ने ट्रंप को बताया अल्फा पुरुष, सोशल मीडिया पर लिखा-नरेंद्र मोदी सबके बाप, जेपी नड्डा के कहने पर डिलीट किया पोस्ट

*11* संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिले MP प्रभारी महेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश मंत्री विजय शाह पर जल्द फैसला ले सकती है पार्टी

*12* भगोड़े नीरव मोदी को लगा बड़ा झटका, लंदन कोर्ट ने जमानत याचिका की रद्द

*13* दरभंगा में बिना अनुमति के संवाद करने पर राहुल के खिलाफ 2 FIR दर्ज,प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की आपत्ति के बावजूद राहुल गांधी दूसरे रास्ते से छात्रावास परिसर में दाखिल हुए और छात्रों को संबोधित किया।

*14* India-US Trade: ‘आगे बढ़ रहीं व्यापार वार्ताएं, अमेरिका जाएगी एक भारतीय टीम…’, ट्रंप के बयान पर वाणिज्य सचिव

*15* ट्रम्प भारत-PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे, कहा- मैंने सीजफायर नहीं कराया, सिर्फ मदद की; 10 मई को संघर्ष रुकवाने का दावा किया था

*16* बलूचिस्तान आर्मी की बगावत: ‘हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे; ऐसा इतिहास रचने जा रहे जिसे पूरी दुनिया देखेगी’

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button