देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *बुधवार 11- जून -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *बुधवार 11- जून -2025

 

*1* मोदी 3.0: 11 साल में कितना बदला जम्मू कश्मीर, 2010 में पथराव की 2654 घटनाएं; 2024 में एक भी मामला नहीं

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 साल के कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं।  2004-2014 तक जम्मू कश्मीर में उक्त घटनाओं के चलते 2829 मौतें हुई। 2014-2024 के बीच में 920 मौतें हुई। इनमें 68 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

*4* सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है

*5* राजनाथ की दुनिया को दो टूक- PAK को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा

*6* राजनाथ बोले- पाकिस्तान आतंक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा तो हमें बता दे, हम मदद को तैयार,रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने उनके आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों पर पहली बार किसी ने हमला किया है, तो वह भारत है। यह आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है

*7* ऑपरेशन सिंदूर-PM 33 देशों से लौटे 7 डेलिगेशन से मिले, साथ डिनर किया, सांसदों ने मोदी से अपने अनुभव शेयर किए

*8* खड़गे की लोकसभा डिप्टी स्पीकर चुनाव कराने की मांग, PM मोदी को लेटर लिखा, कहा- इतिहास में पहली बार लगातार दो लोकसभा कार्यकाल से पद खाली

*9* जयराम बोले- शाह का कश्मीर-मणिपुर में शांति का दावा निराधार, ये सरकार की बड़ी विफलताओं से ध्यान भटकाना; मणिपुर अभी भी जल रहा है

*10* कर्नाटक में 10 साल बाद दोबारा जाति जनगणना होगी, स्टेट लीडरशिप की खड़गे-राहुल से मीटिंग के बाद फैसला; 90 दिन में रिपोर्ट तैयार की जाएगी

*11* रूस का S-400 और अमेरिका का THAAD हुआ पुराना, भारत बनाएगा अपना एयर डिफेंस सिस्टम, S-500 को देगा टक्कर; टेंशन में आ गए चीन-पाकिस्तान

*12* राजा हत्याकांड के आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा, शिलॉन्ग पुलिस लेकर रवाना; सोनम कोलकाता पहुंची, यहां से गुवाहाटी ले जाया जाएगा

*13* पानीपत में 2 फर्जी अस्पताल पकड़े, डॉक्टर-स्टाफ की नकली डिग्रियां, दवाइयां बरामद; कई मरीज भर्ती मिले, मेडिकल इंस्टीट्यूट भी चल रहा था

*14* अब दिल्ली के निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, पेरेंट्स को मिलेगा लाभ; रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला

*15* दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार तापमान… उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 7 दिनों में देश का टेंपरेचर 8-13°C बढ़ा, बठिंडा में तापमान 47.6°C, देश में सबसे गर्म; राजस्थान के गंगानगर का पारा फिर 47°C पार

*16* रिलायंस पावर का शेयर 10 साल बाद ₹70 के पार, कंपनी के शेयर में कल 12% की तेजी रही, एक साल में 176% रिटर्न दिया

*17* पाकिस्तान का कर्ज बढ़कर 76 हजार अरब रुपए पहुंचा,खाने को दाना नहीं, पीने को पानी नहीं; फिर भी PAK ने 20% बढ़ाया रक्षा बजट, अब भी भारत से काफी पीछे

*18* अवैध एंट्री बर्दाश्त नहीं, वैध वीजा पर ही स्वागत; भारतीय छात्र से बदसलूकी पर US ने दिखाई अकड़

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button