
शहीद फ्लाइट लेप्टिडेन्ट आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया
शहीद फ्लाइट लेप्टिडेन्ट आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली में एलुमनी मीट का आयोजन किया
एलुमनाई मीट, पास आउट छात्रों ने बताए अपने अनुभव
कोसली,9 फरवरीओमप्रकाश डाबला
शहीद फ्लाइट लेप्टिडेन्ट आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली में एलुमनी मीट का आयोजन किया
उप गया। इसमें बैच मार्च 2000 तक के 700 से अधिक पास आउट छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए।
संस्थान के प्रिंसिपल दयानंद भारद्वाज ने उपस्थित सभी एलुमनी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आप हमारी धरोहर हैं तथा आपकी उपलब्धियां ही हमारी उत्पादकता हैं। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि यह स्कूल शिक्षा में अग्रणी होने के साथ साथ नैतिक शिक्षा व स्वावलंबन क्षेत्र में उद्यमी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस अवसर पर 2000 तक के बैच के पास आउट भारतीय सेना में कर्नल सुधीर यादव,कर्नल सोहन लाल, कर्नल घीसा राम,कर्नल जोगिंदर लाम्बा,कर्नल दयाराम यादव,मेजर डॉ टीसी राम, डीआइजी कवर सिंह,प्रो रणबीर सिंह,ओमप्रकाश गोयल सीनियर एडवोकेट हाईकोर्ट, वाइस चांसलर प्रो राजबीर सिंह,वीरकुमार यादव,अजित सिंह यादव,ओमप्रकाश डाबला, सरोज यादव,संजय यादव,प्रो सुनील यादव,हेडमास्टर सज्जन सिंह यादव,शीला यादव ,डर ईष्वर सिंह,दुलीचंद यादव,डीईओ जसवंत यादव,कैप्टन सुभाष यादव,कैप्टन सहीराम यादव,कैप्टन रामफल,डॉ लाज कौशल,डॉ सतबीर सिंह,डॉ महाबीर सिंह निर्दोष, स्वरूप यादव,डॉ इंदरजीत सिंह,कैप्टन सुचेत यादव,होशियार सिंह लम्बरदार ,शहीद पायलेट आकाश यादव के पिता सतबीर सिंह,कप्तान चांद सिंह, सूबेदार राजसिंह आर्य ,दयानंद आर्य,अर्जुन देव जेई, प्रो बिक्रम सिंह, जयवीर कुंडू,धरमु जेई, सुकर्मपाल,नरेंद्र बाबू,देवेंद्र पंच, कृष्ण पंच,सरपंच रामकिशन जांगड़ा, ने कहा कि अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गई। अन्य छात्रों ने भी अपने Gअनुभवों को साझा किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दयानन्द भारद्वाज ने आयोजकों व सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

