उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणा

9 फरवरी रविवार देश राज्यों की बड़ी खबरें

आज 9 फरवरी देश राज्यों की बड़ी खबरें एक ही क्लिक में

 

*09- फरवरी – रविवार* today news

पहले सत्र में ही आएगी CAG रिपोर्ट, जिसने लूटा उसे लौटाना पड़ेगा’, PM मोदी की गारंटी, दिल्ली वालों ने आप-दा को किया बाहर’, पीएम मोदी बोले- विकास, विजन और विश्वास की हुई जीत*

*’देश की राजधानी में सबसे पुरानी पार्टी ने 0 की डबल हैट्रिक लगाई’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज*

*दिल्ली में केजरीवाल की हार, टॉप मोमेंट्स के VIDEO: अन्ना हजारे ने कहा- शराब ने हरवाया; कुमार विश्वास बोले- यह कर्मों का फल*

*दिल्ली की 14 सीटों पर कांग्रेस की वजह से हारी ‘आप’, गठबंधन न करने का भुगता खामियाजा*

*’ना बहू मिलती है ना बहुमत’, राहुल गांधी और उनकी मां पर बॉलिवुड अभिनेता और पूर्व सांसद परेश रावल ने कसा तंज*

*1* मोदी ने ‘यमुना मैया की जय’ का नारा लगाया, कहा- इसे दिल्ली की पहचान बनाएंगे; AAP की हार से अन्ना हजारे को पीड़ा से मुक्ति मिली

*2* पीएम मोदी ने कहा कि आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। मैं आज अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा हूं। वे काफी समय से आप-दा वालों के कुकर्माें की पीड़ा झेल रहे हैं। आज उनको भी पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से हुआ, वो ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई

*3* शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया। कोराेना काल में आप-दा वाले शीशमहल बना रहे थे। उन्होंने घोटाले छिपाने के लिए साजिश रचीं। हम पहले विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखेंगे। भ्रष्टाचार की जांच होगी। लूटने वालों को लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है- पीएम मोदी

*4* पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्ली से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए है। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है

*5* दिल्ली की जनता ने साफ किया कि दिल्ली की असली मालिक जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हुआ है। दिल्ली के जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली ने निराश नहीं किया। तीन चुनावों में दिल्ली लोगों ने भाजपा को सात सीटों पर विजयी बनाया- पीएम मोदी

*6* कांग्रेस फिर जीरो, लेकिन 14 सीटों पर AAP को हरवाया, केजरीवाल और राहुल अपनी-अपनी होशियारी में डूबे, वरना BJP को बहुमत नहीं मिलता

*7* कैसे हारे आप के दिग्गज?: केजरीवाल-सिसोदिया से भारद्वाज तक सब ढेर, सबकी हार के अंतर से ज्यादा वोट कांग्रेस को, आप को हराने के लिए लड़ी कांग्रेस

*8* कांग्रेस हारी, कांग्रेसी खुश, कार्यकर्ता बोले- लंबे समय बाद मिली शांति,पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी की गिरावट का सबसे बड़ा कारण केजरीवाल रहे हैं जिन्होंने अपने आधारहीन आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का काम किया था।

*9* राहुल को कभी माफ नहीं करेंगे केजरीवाल…वो 14 सीटें जहां हारकर कांग्रेस ने कर दिया आप का बंटाधार

*10* बंगाल दौरे पर RSS चीफ मोहन भागवत, कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता के माता-पिता से की मुलाकात

*11* रफ्तार राजधानी जैसी, किराया स्लीपर का; काफी रूटों पर 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी

*12* अयोध्या हार का बदला, BJP ने सपा से मिल्कीपुर छीना, 61 हजार वोट की सबसे बड़ी जीत; सपा प्रत्याशी अपने बूथ पर हारे

*13* कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में शुरू होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2025 में कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। साथ ही मंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से कर्नाटक में बड़े निवेश की उम्मीद है।

*14* जाति-संस्कृति के आधार पर विभाजित करने वाली ताकतें समाज के खिलाफ; उपराष्ट्रपति ने किया आगाह

*15* USA-इंसान को लगा दी सुअर की किडनी, ऑपरेशन के बाद घर भी लौटा शख्स; डॉक्टर्स का नया कमाल

*16* भारत-इंग्लैंड के बीच आज कटक में खेला जाएगा दूसरा वनडे, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button