हरियाणा

हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गाना “टटीरी” के गायक बादशाह के खिलाफ जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस ने हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” को सख्त कार्रवाई की है। गीत में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में गायक बादशाह के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

*हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गाना “टटीरी” के गायक बादशाह के खिलाफ जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई ।*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस ने हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” को सख्त कार्रवाई की है। गीत में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में गायक बादशाह के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक ने थाना सिविल लाईन जींद में शिकायत दी कि “टटीरी” गीत के वीडियो में हरियाणा राज्य परिवहन जींद की बस अथवा किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत चलने वाली लीज बस का प्रयोग किया गया है, जबकि इसके लिए विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई।
जिससे परिवहन विभाग की छवि को ठेस पहुंची है तथा सरकारी नाम, चिन्ह व पहचान का बिना अनुमति किसी व्यावसायिक वीडियो में उपयोग किया गया है।

इसी प्रकार शिक्षा विभाग की ओर से भी शिकायत मिली कि उक्त गीत के वीडियो में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सच्चा खेड़ा, जींद के भवन का प्रयोग बिना अनुमति किया गया है। साथ ही वीडियो में प्रयुक्त अभद्र भाषा से बालिकाओं के सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
इन्ही शिकायतों के आधार पर हरियाणवी गीत टटीरी के गायक आदित्य प्रतीक सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ़ थाना सिविल लाईन जींद में तथा थाना सदर नरवाना में अलग अलग मुकदमे दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा सरकारी विभागों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button