
हरियाणा
30 रुपये के Paytm ट्रांजेक्शन ने खोली पोल: झज्जर में गैंगरेप के आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, AI तकनीक से सुलझा मामला
झज्जर के बहादुरगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कैसे पकड़े गए आरोपी?
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शराब खरीदी थी। उनके पास 100 रुपये नकद थे, जबकि बाकी के 30 रुपये का भुगतान उन्होंने Paytm के जरिए किया। पुलिस ने इसी डिजिटल लेन-देन को आधार बनाया और AI तकनीक व CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर लिया। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। फिलहाल 5वां आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

