
पंजाब
होशियारपुर में सड़क हादसा: बस से भिड़ी कार, हिमाचल के चार युवकों की मौत
होशियारपुर के दोसड़का कस्बे के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आई 20 कार, जिसमें पांच लोग सवार थे, अमृतसर एयरपोर्ट अपने दोस्त को छोड़ने जा रही थी, तभी दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रही रोडवेज बस से कार टकरा गई।

हादसे में कार में बैठे हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी चार युवकों की मौत हो गई। उनका शव सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है।
हादसे में कार में सवार अमृत कुमार, जिसे एयरपोर्ट छोड़ना था, घायल हुआ है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


