हरियाणा

कल उचाना में बच्चों को पिलाया जाएगा निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार.

कल बच्चों को पिलाया जाएगा निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार.

कल बच्चों को पिलाया जाएगा निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार…..
उचाना 10 जनवरी, हनुमान मंदिर उचाना मंडी ,नजदीक रविदास मंदिर में बच्चों के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की जा रही है। भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. जितेंद्र गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे राजेंद्र कॉलोनी हनुमान मंदिर, नजदीक रविदास मंदिर, में बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार पिलाया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र के अनुसार, स्वर्ण प्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा है, जिसमें बच्चों को विशेष रूप से तैयार औषधि दी जाती है। यह औषधि स्वर्ण भस्म, गो-घृत, मधु, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, जटामांसी जैसी दुर्लभ एवं गुणकारी जड़ी-बूटियों से बनाई जाती है। इसके सेवन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में बच्चों को होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव एवं उनकी सेहत को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयुर्वेदिक औषधि निःशुल्क पिलाई जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है और अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर हनुमान मंदिर में लाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विशेषज्ञों की देखरेख में स्वर्ण प्राशन संस्कार संपन्न कराया जाएगा, ताकि बच्चों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button