
हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, ग्रुप-C के 3112 पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C के कुल 3,112 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप-C के विभिन्न पदों और विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 02 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 04/2024, 08/2024, 09/2024 और 11/2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी इस भर्ती के लिए नया आवेदन करना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि से जुड़ी जानकारी आयोग द्वारा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

