
हरियाणा
उत्तरी कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हरियाणा का वीर जवान शहीद, आज गांव पहुंचेगी पार्थिव देह
देश सेवा करते हुए हरियाणा के नारनौल क्षेत्र निवासी सूबेदार हीरालाल वीरगति को प्राप्त हो गए। भारतीय सेना की आतंकवाद रोधी इकाई राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सूबेदार हीरालाल उत्तरी कश्मीर के बारामुला सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूबेदार हीरालाल अपने साथियों के साथ नियमित पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान बर्फबारी और फिसलन भरे संकरे रास्ते पर संतुलन बिगड़ने से वे गहरी खाई में गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनका निधन हो गया।
शहीद जवान की पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव अकबरपुर लाई जाएगी, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। इस दुखद खबर से गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

