हरियाणा

नगर निगम पंचकूला के महापौर का पिछले 5 सालों में 400 करोड़ रुपये विकास पर खर्च करने का दावा महज झूठ का पुलिंदा -ओ पी सिहाग

विकास तो हुआ है पर शहर का नहीं, कुछ चुने हुए नुमाइंदो के घर का विकास हुआ है। क्या धरातल पर पंचकूला में 400 करोड़ रुपये का विकास दिखाई देता है ?

नगर निगम पंचकूला के महापौर का पिछले 5 सालों में 400 करोड़ रुपये विकास पर खर्च करने का दावा महज झूठ का पुलिंदा -ओ पी सिहाग
विकास तो हुआ है पर शहर का नहीं, कुछ चुने हुए नुमाइंदो के घर का विकास हुआ है।
क्या धरातल पर पंचकूला में 400 करोड़ रुपये का विकास दिखाई देता है ?
क्या बीजेपी के महापौर ने चुनाव के दौरान किए गए वादे पुरे किये हैं?
पंचकूला, 4 जनवरी: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता को नगर निगम पंचकूला के पूरे पांच साल रहे महापौर एवं पार्षदों का जरूर धन्यवाद करना चाहिए अगर जनता को लगता है कि इन्होंने चुनाव में किए गए वादों को पूरा किया है ? इन 5 वर्षो के दौरान शहर को स्वच्छता एवं सफाई के मामले में पूरे भारत के अग्रणी शहरों में शामिल करा दिया है ? इनका जरूर धन्यवाद करना चाहिए अगर इन्होंने पूरे पांच साल में शहर को आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों से पूरे नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लाखो लोगों को निजात दिलाने का काम किया है ? पंचकूला की जनता को इनका जरूर दिल खोलकर धन्यवाद करना चाहिए कि नगर निगम के महापौर एवं चुने हुए पार्षदों ने पूरे नगर निगम क्षेत्र को अगर अवैध कब्जों से मुक्त करके एक साफ स्वच्छ शहर बना दिया है ?
जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको महापौर कुलभूषण गोयल एवं सभी पब्लिक द्वारा चुने गए पार्षदों का बड़े जोर शोर से नागरिक अभिनन्दन करना चाहिए अगर इनके समय में सारे शहर की मुख्य सड़कों के साथ की ग्रीन बेल्ट पर लाखो रुपये खर्च करके लगाया गया कोरियन घास एवं सुन्दर फूल पौधो की महक से पूरा पंचकूला महक रहा है ? आज पंचकूला की गड्डो रहित सड़के विश्व स्तर की है? हर चौक एवं चौराहा सुन्दर फूलों से सजा हुआ है? कहीं पर भी सडकों के किनारे कॉंग्रेस घास ,भांग या अन्य खर-पतवार ने डेरा नहीं डाला हुआ है?
जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि जनता इनसे पूछ रही कि शहर को स्लम फ्री करने के बड़े लंबे चौड़े वादे का क्या रहा? लोग य़ह भी पूछ रहे हैं कि शहर की विभिन्न कालोनियों में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले 56 हज़ार लोगों को प्लॉट या फ्लैट देने का जो सुन्दर सपना दिखाया था उसका क्या रहा ? सिहाग ने य़ह प्रश्न भी निवर्तमान महापौर एवं हरियाणा सरकार से पूछा कि नगर निगम में पिछले 5 सालों में जो घपले घोटाले हुए हैं जिनकी बकायदा पंचकूला विकास मंच के सदस्यों ने बार बार शिकायतें की है जिनमें मुख्य रूप से कोरोना काल के दौरान शवों के दाह संस्कार के लिए दिए गए लाखों रुपये के गबन एवं गडबड का मामला हो या साइकिल एवं मोटर साइकिल की खरीद एवं लाखो रुपये के सारे शहर में स्टैंड बनाने का घोटाला हो या सफाई कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए खरीदी गई लाखो रुपये की कलाई घड़ियों में हुई भारी अनियमितता की बात हो या फॉगिंग मशीनो की खरीदारी एवं रखरखाव का घोटाला हो। उन्होंने कहा कि लोग य़ह सवाल भी उठा रहे हैं कि लगभग 1.5 करोड़ रुपये प्रति महिना ज्यादा खर्चने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था पीछे के मुकाबले बहुत घटी है तथा घर घर से कूड़ा उठाने का मामला पूरी तरह फैल रहा है केवल ड्रामा किया जा रहा है।
जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि क्या कारण रहे हैं कि नगर निगम द्वारा बनाई गई करोडों रुपये की सड़के 6 महीने के अंदर ही टूटने लगती है?उन्होंने कहा कि नगर निगम ने शहर में अच्छी सफाई के लिए करोडों रुपये की खरीदी गई सफाई मशीने जो केवल शोपीस बन कर रह गई हैं फिर भी उन पर रख रखाव पर लगभग 18 लाख रुपये महिना नगर निगम एक प्राइवेट कम्पनी को भुगतान कर रही जो कि एक साल का लगभग 2 करोड़ के करीब हो रहा है।इस बारे जनता द्वारा शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता पूछ रही है कि महापौर ने बड़े जोर शोर से 4 साल पहले ऐलान किया था नगर निगम पंचकूला में 100 एकङ जमीन को आधुनिक तरीके से एजुकेशन हब के रूप में विकसित करेगी, उसका क्या रहा? नगर निगम क्षेत्र में शामिल प्रत्येक गाँव में सीवर लाइन डालने के कार्य का क्या रहा?
जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग पिछले 5 साल में जमीन, पैसा तथा हर तरह की मंजूरी मिलने के बावजूद नगर निगम पंचकूला का कार्यालय नहीं बनवा पाए ? उनसे शहर की जनता को कोई उम्मीद रखनी बेमानी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निगम क्षेत्र का पूरा विकास हुआ या नहीं परंतु कुछ चुने हुए पब्लिक नुमाइंदों के घर का जरूर विकास हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button