पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल ने 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट रोडमैप तय

लगभग तीन घंटे चली इस व्यापक व गहन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ अधिकारियों सहित करीब 700 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए
अजय सिंघल ने सभी जिलों की जमीनी स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की जानकारी ली तथा उनसे इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध “प्लान ऑफ एक्शन” तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिला अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, नारकोटिक्स, साइबर अपराध, फिरौती से जुड़े मामलों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर अपनी कार्ययोजना दो दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में भेजेगा, जिसके लिए सभी को फॉर्मेट उपलब्ध करा दिया गया है।
बैठक में एडीजीपी हरदीप दून, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लो, आईजी राकेश आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।