
राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा द्वारा 22 वां स्थापना दिवस 5 जनवरी को सिरसा में होगा आयोजित सैन समाज के बंधू बढ़ चढ़ कर ले भाग – विजय एवं सोनिया सैन सिरसा ,
राष्ट्रीय सैन महासभा रजि० हरियाणा द्वारा 22 वां स्थापना दिवस एवं मिलन समारोह 5 जनवरी को प्रात: 10 बजे से एन एच 9 हिसार दिल्ली रोड सिरसा स्थित होटल राॅयल हवेली गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा द्वारा 22 वां स्थापना दिवस 5 जनवरी को सिरसा में होगा आयोजित सैन समाज के बंधू बढ़ चढ़ कर ले भाग – विजय एवं सोनिया सैन सिरसा , 2 जनवरी :– राष्ट्रीय सैन महासभा रजि० हरियाणा द्वारा 22 वां स्थापना दिवस एवं मिलन समारोह 5 जनवरी को प्रात: 10 बजे से एन एच 9 हिसार दिल्ली रोड सिरसा स्थित होटल राॅयल हवेली गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विजय सैन सिरसा व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया सैन आंवली ने बताया कि इस समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डा प्रेम कुमार बतौर मुख्य अतिथि एवं उडी़सा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशीलाल दीप प्रज्ज्वलन करेंगें। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद पूर्व सदस्य आजाद गांधी, छतीसगढ़ के विधायक रिकेश सैन,राष्ट्रीय पिछडा़ आयोग के सदस्य भूवन भूषण,सिरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंघल, नगर परिषद चेयरमैन वीर शान्ति स्वरूप भट्टी, जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र कुमार कोथ भी शिरकत करेंगें। इसके अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सपना सैन व प्रदेश महामंत्री कांता सैन, प्रदेश महामंत्री ममता सैन, प्रदेश सचिव शकुन्तला सैन,प्रदेश उपाध्यक्ष राखी सैन व ममता सैन, सोनिया सैन,लक्ष्मी सैन,प्रवेश सैन,भिवानी जिलाध्यक्ष प्रीति सैन,समाज सेवी डा पूजा सैन एवं सैन समाज की अन्य महान विभूतियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सैन समाज के बंधुओं से अपील कि कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढा़यें।

