राज्यहरियाणा

4 जनवरी को फतेहाबाद में होगी इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में संगठन एवं प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, किसानों की फसल का मुआवजा, मनरेगा और प्रदेश में सभी जगह फैले भ्रष्टाचार पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे

 

4 जनवरी को फतेहाबाद में होगी इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में संगठन एवं प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, किसानों की फसल का मुआवजा, मनरेगा और प्रदेश में सभी जगह फैले भ्रष्टाचार पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे

इनेलो पार्टी ही सडक़ से विधानसभा तक जनता की लड़ाई लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी: रामपाल माजरा

आज हरियाणा के बद से बदतर हो चुके हालातों और गुंडाराज पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से मौन है

चंडीगढ़, 1 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक फतेहाबाद में सिरसा रोड़ स्थित सेतिया पैलेस में होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, जिला, शहरी एवं हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के राज्य एवं जिला संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और प्रदेश एवं जिला के प्रवक्ता शामिल होंगे। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह का भव्य अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला सभी जिला, हलका प्रधानों के साथ साथ सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं इस पर पूरी गंभीरता के साथ मंथन किया जाएगा। रामपाल माजरा ने बताया कि इस बैठक में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था, किसानों को उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा न दिए जाने, प्रदेश में पनप हरे भ्रष्टाचार और मनरेगा पर भी चर्चा की जाएगी और इन चारों मुद्दों पर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। आज हरियाणा के बद से बदतर हो चुके हालातों और गुंडाराज पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से मौन हैं। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट बने हुए हैं। इनेलो पार्टी ही सडक़ से विधानसभा तक जनता की लड़ाई को लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button