राज्यहरियाणा

हिसार के नारनौंद स्थित कागसर के खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की शिकायत पर रविवार देर शाम नारनौंद थाना पुलिस ने FIR दर्ज की। छात्राओं ने शिकायत में संचालक जगदीश गोस्वामी, पत्नी और बेटे अमनदीप पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।*

हिसार में नर्सिंग छात्राओं की FIR में खुलासा, लड़कियों के सिर पर सेब रख निशाना लगाता था संचालक, सरकार ने नोडल अधिकारी लगाया*

*हिसार में नर्सिंग छात्राओं की FIR में खुलासा, लड़कियों के सिर पर सेब रख निशाना लगाता था संचालक, सरकार ने नोडल अधिकारी लगाया*

*हिसार के नारनौंद स्थित कागसर के खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की शिकायत पर रविवार देर शाम नारनौंद थाना पुलिस ने FIR दर्ज की। छात्राओं ने शिकायत में संचालक जगदीश गोस्वामी, पत्नी और बेटे अमनदीप पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।*
*छात्राओं की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर BNS की धारा 3(4) (दंड का सामान्य प्रावधान), 75(2) (यौन शोषण) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्राओं ने FIR में सोमवार को संशोधन करवाया है। इसमें शिकायत कर्ता का नाम बदला गया है।*
*छात्राओं ने FIR में बताया है कि संचालक टैब दिखाने के बहाने पास बुलाता था और जबरन बाथरूम में ले जाता था और गलत तरीके से छूता था। 2 छात्राओं ने बताया कि संचालक जगदीश गोस्वामी उनके सिर पर सेब रखकर तीर से निशाना लगाता था।*
*हालांकि पुलिस छात्राओं के द्वारा लगाए आरोपों की जांच कर रही है। हांसी SP अमित यशवर्धन का कहना है कि जिन पर आरोप लगे हैं उनकी बातों को भी सुना जाएगा। इसके बाद छात्राओं के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।*

`करियर खराब करने की धमकी`

पहली छात्रा ने कहा कि कॉलेज संचालक जगदीश गोस्वामी ने टैब दिखाने के बहाने बुलाया और जबरन बाथरूम में ले गया और मुझे शोर मचाने पर धमकी दी कि करियर खराब कर देगा। उसने मुझे गलत तरीके से छुआ। विरोध कर वह चुंगल से निकल गई। इसके बाद वह बार-बार तंग करने लगा।

`हॉस्टल के कमरे में घुसा`

दूसरी छात्रा ने बताया कि मैं 20 अप्रैल 2025 को अपने हॉस्टल के कमरे में सो रही थी। तब भी चेयरमैन कमरे में घुस गया। उसने एकदम से चादर खींच ली। मैं शॉर्ट में सो रही थी, मुझे बहुत अजीब लगा। इसके बाद संचालक ने अश्लील कमेंट पास किए।

`बेटे ने मिलने का दबाव बनाया`

तीसरी छात्रा ने कॉलेज संचालक के बेटे अमनदीप पर आरोप लगाए और कहा कि मेरे को अकेले में मिलने के लिए संचालक के बेटे ने दबाव बनाया और अपशब्द बोले। इसके बाद चेयरमैन ने अपने आवास पर बुलाया और मेरे सिर पर सेब रख दिया। चेयरमैन ने तीर से सेब पर निशाना लगाया और गलत तरीके से कमरे की सफाई करवाई। मैं बीमार थी, लेकिन इलाज नहीं करवाया।

`मुंह पर गंदा पानी डाला`

चौथी छात्रा ने बताया कि सारी क्लास के सामने मेरे मुंह पर गंदा पानी मारा। मेरा मजाक बनाया और सिर पर सेब पर रखकर निशाना बनाया और कमेंट पास किए। इतना नहीं मुझे अपने आवास पर बुलाया। जब मेरे मुंह पर गंदा पानी फेंका तो संचालक की पत्नी ने मेरा मजाक उड़ाया।

`चरित्र पर उंगली उठाता है`

पांचवीं छात्रा ने बताया कि वार्डन लड़कियों के कमरे में रात 10 बजे घुस जाता है और विरोध करने पर डिग्री रोकने और करियर बर्बाद करने की धमकी देता है। इतना ही नहीं चरित्र पर उंगली उठाता है।

`परिवार के सामने गलत बोला`

छठी छात्रा ने बताया कि संचालक ने उसके परिवार के सामने गलत बोलने का प्रयास किया और बदमीजी की।

`पालतू बिल्ली से डराया`

सातवीं छात्रा ने बताया कि संचालक ने मेरे को बरगलाने की कोशिश की और कहा कि तुझे अच्छे कमरे में शिफ्ट कर दूंगा। कहना नहीं मानने पर पालतू बिल्ली से डराया।

`दबाव बनाकर झूठे बयान दिलवाए`

कुछ छात्राओं ने बताया कि संचालक ने दबाव देकर धरना दे रही छात्राओं के खिलाफ झूठे बयान दिलाए गए कि यहां कॉलेज में सब कुछ ठीक हो रहा है।

`नोडल अधिकारी बोले- हम बातचीत के लिए तैयार`

वहीं सरकार की ओर से नारनौंद SDM विकास यादव को नोडल अधिकारी (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) नियुक्त किया है। SDM ने बताया कि प्रशासन बातचीत के लिए तैयार है। हमने छात्राओं की मांगें मान ली हैं। पुलिस ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। छात्राओं से अपील है कि वह सर्दी के मौसम को देखते हुए धरना कॉलेज के अंदर प्रांगण में लगाएं।

छात्राओं ने सुबह हंगामा किया, खाप पंचायतें आईं

सोमवार को एक बार फिर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। रविवार रात को छात्राओं ने कॉलेज संचालक पर FIR दर्ज और माइग्रेशन का प्रोसेस आगे बढ़ने के बाद धरना समाप्त करवा दिया था। छात्राएं भी इससे सहमत होकर धरने से उठ गई। सोमवार सुबह एक बार फिर छात्राएं कॉलेज के आगे धरने पर बैठने लगीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे छात्राओं, उनके परिजनों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसमें कुछ छात्राओं को चोट लगी।

वहीं पुलिस की 2 महिलाकर्मी भी घायल हो गईं। इसके बाद कागसर गांव के ग्रामीण और खाप नेता छात्राओं के समर्थन में धरने पर पहुंच गए। वहीं प्रशासन ने दोबारा बातचीत की मगर छात्राएं नहीं मानीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button