
हरियाणा प्रदेश को जल्द मिलेगा नया डीजीपी
कल दोपहर बाद केंद्र से 3 नामों का फाइनल पैनल हरियाणा सरकार को मिलने की उम्मीद*
हरियाणा प्रदेश को जल्द मिलेगा नया डीजीपी
*कल दोपहर बाद केंद्र से 3 नामों का फाइनल पैनल हरियाणा सरकार को मिलने की उम्मीद*
*यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजे 5 आईपीएस के पैनल में से 3 नाम चुनने के लिए कल, 31 दिसंबर को बुलाई बैठक*
*केंद्र से फाइनल पैनल आते ही राज्य सरकार जारी कर देगी नए डीजीपी का नाम*
*मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह को एक्सटेंशन मिलने की संभावना बेहद क्षीण*
*31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ओपी सिंह, मधुबन में विदायगी देने की तैयारी शुरू*
*सूत्रों के अनुसार, केंद्र से 3 फाइनल नाम में अजय सिंघल, आलोक मित्तल, अर्शिन्दर चावला का नाम डीजीपी के लिए राज्य को भेजा जाएगा*
*इनमें से अजय सिंघल और आलोक मित्तल के डीजीपी बनने की संभावना अधिक*
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का झुकाव जिसकी तरफ होगा, वही बनेगा नया डीजीपी*
*फिलहाल मुख्यमंत्री को सबसे अधिक लो प्रोफ़ाइल अजय सिंघल जंच रहे, इसलिए इनके चांस कुछ ज्यादा*
*लेकिन, आलोक मित्तल के पक्ष में अलग-अलग स्तर पर लगातार चल रही लॉबिंग*
*अजय सिंघल डीजीपी बने तो टूट जाएगा एक मिथक : क्योंकि लगातार वही अफसर डीजीपी बन रहे, जो गुड़गांव-फरीदाबाद में पोस्टिंग काट चुके हों

