
धानक समाज को अपना हक शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से मिलेगा:डाबला
रेवाड़ी,14 दिसम्बर,
धानक समाज के संरक्षक ओमप्रकाश डाबला ने रेवाड़ी ब्लाक के गांव मीरपुर में समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा धानक समाज को अपना हक शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से मिलेगा।इसलिए हमारा संगठन धानक समाज को जागरूकता,शिक्षित, सामाजिक सुधार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए समाज के हेडमास्टर वेदप्रकाश बनवाल,लेक्चरर दयाराम मोरवाल, सुभाष सौलंकी, प्रिंसिपल महेंद्र सिंह,जेई विजयपाल डाबला, विजय सिंह इंदौरा,डॉ रवि कुमार,मास्टर राकेश सोलंकी, गजराज निनानिया, भूप सिंह खरेरा, बॉलयोगेश्वर व सूबेदार रामकिशन जैसे व्यक्ति शिक्षा और अभियान चला रहे हैं, साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं ।डाबला ने कहा हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर संवैधानिक पदों पर अपने लोगो को पहुँचने का लक्ष्य हैं, ताकि समाज का उत्थान हो सके।
उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा से बदलाव, बदलाव से समाज का उत्थान” होता है।इसलिए हमारा उद्देश्य युवाओं को शिक्षित और रोजगारपरक बनाने का भी है।उसके साथ -साथ समाज के भीतर फैली कुरीतियों, आपसी कलह और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि हम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे फेसबुक, यूट्यूब) पर समूह बनाकर समाज के लोग आपस में जुड़ रहे हैं और एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जैसे गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना ,जरूरतमनंद छात्रों को प्रोत्साहित करना आदि।महासचिव दयाराम मोरवाल ने कहा कि हम धानक समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त करने के लिए कई स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपनी पहचान और अधिकारों के साथ समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें।इस अवसर पर रेवाड़ी ब्लाक के शहरी व ग्रामीण अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे सुधीर एडवोकेट को ग्रामीण अध्य्क्ष तथा टीनू प्रधान को शहरी बनाया गया है।बैठेक में प्रभाती लाल,अशोक कुमार मसीत,जयपाल खरेरा, अजित एडवोकेट, मनोहर लाल,गुलशन कुमार,धर्मेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे ।
