
कोसली निवासी सत्येन कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
कोसली निवासी सत्येन कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।इससे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
सत्येन कुमार के भाई सचिन कुमार ने बताया है कि उनके भाई बच्चपन से ही प्रतिभावान रहे हैं।
उनकी प्रारम्भिक शिक्षा ऑर्मी पब्लिक स्कूल जबलपुर में हुई।जहाँ पर उनके पिता स्वर्गीय सुरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवनारायण आर्मी में नोकरी करते थे।
उनकी आरम्भ से ही आर्मी में सर्विस करने की इच्छा रही है।सत्येन कुमार 2005 में ईएमई में भर्ती हुए थे। उसके बाद उन्होंने ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया तथा लगातार उच्च पद के लिए प्रयास करते रहे।
सत्येन कुमार ने मई 2025 में लफ्टिनेंट पद के लिए परीक्षा दी और बिना किसी कोचिंग के 6 दिसम्बर को उसमें सफलता प्राप्त की ।
इस उपलब्धि से सत्येन कुमार के घर मे जशन का माहौल है।माता सत्यवती की आँखे गर्व से नम हैं ।वही गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।सीमित संशाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नही मानी और निरंतर मेहनत करते हुए आज यह मुकाम हासिल किया है।उनकी सफलता से कोसली गांव ही नही पूरे क्षेत्र में ही खुशी की लहर है।
