
चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने थाईलैंड में हुई एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीते ३ मेडल । चंडीगढ़ के तीन होनहार खिलाड़ी हरविंदर, रवि और दक्ष चंदेल को थाईलैंड में हुई ADCC ग्रैपलिंग रेसलिंग एशियन चैंपियनशिप 2025 में इंडियन टीम में चुना गया है, जो पांच दिन के कैंप के बाद 5 दिसंबर को दिल्ली से थाईलैंड के बैंकॉक में 6-7 दिसंबर को आयोजित हुई । जिसमें चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए २ स्वर्ण और १ कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया और चण्डीगढ़ और देश का नाम रोशन किया । जिसके कारण चण्डीगढ़ के खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई ।ग्रैपलिंग एसोसिएशन के सभी सदस्यों, प्रेसिडेंट एस. के. सिन्हा, जनरल सेक्रेटरी मनोज ढुल एडवोकेट, महा सचिव पूनम आर्य एडवोकेट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी, वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण मलिक, देवेंद्र मोर, मेंबर कुलविंदर पाल गौतम, रूपम जैन ने सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं और उन्हें बधाई दीं।
