देशराज्य

आज 12 दिसम्बर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत कर भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

*2* बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कॉम्पैक्ट कार्यक्रम पर भी चर्चा की। यह कार्यक्रम 21वीं सदी के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य, तकनीकी और व्यापारिक सहयोग को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। मोदी और ट्रंप ने महत्वपूर्ण तकनीकों, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने माना कि इन क्षेत्रों में सहयोग दोनों देशों के हित में

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-18 दिसंबर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक और क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाना है।

*4* मोदी के घर पर डिनर पर पहुंचे NDA सांसद, 20-25 के ग्रुप में बसों से आए; अनुराग ठाकुर ने कहा-अगला डिनर बंगाल जीत के बाद

*5* लोकसभा के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि E20 पेट्रोल और एथेनॉल ब्लेंडिंग न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और देश का तेल आयात बिल कम करने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है

*6* अक्सर लोगों को डर रहता है कि E20 पेट्रोल डालने से उनकी पुरानी गाड़ी का इंजन खराब हो जाएगा। इस पर नितिन गडकरी ने भरोसा दिलाते हुए कहा, सरकार ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के जरिए पुरानी गाड़ियों पर 1 लाख किलोमीटर तक की टेस्टिंग की है। इसमें न तो कोई इंजन फेल हुआ और न ही गाड़ी की परफॉर्मेंस में कोई कमी आई। गाड़ी स्टार्ट होने या चलने में कोई दिक्कत नहीं आई।

*7* केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि एनर्जी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन होती है। भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए एनर्जी की खपत भी बढ़ रही है। अगले 20 वर्षों में दुनिया में एनर्जी की जो डिमांड बढ़ेगी, उसमें 35% हिस्सेदारी अकेले भारत की होगी। हम अभी हर साल 150 बिलियन डॉलर तेल आयात पर खर्च करते हैं। E20 एथेनॉल की वजह से इसमें 20% की कमी आएगी।

*8* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर सरकारी संस्थानों को कमजोर करने और उन्हें निजी हाथों में सौंपने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह साजिश गहरी है और भारत के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है

*9* संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन, राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी रहेगी, कल लोकसभा में ई-सिगरेट पीने पर विवाद हुआ था

*10* 5 राज्य, 1 UT में SIR की समयसीमा बढ़ी, MP-छत्तीसगढ़ में 18, UP में 26 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे; पहले 11 दिसंबर लास्ट डेट थी

*11* बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव, तख्तापलट के डेढ़ साल बाद वोटिंग; क्या हसीना की पार्टी चुनाव लड़ पाएगी

*12* दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button