देशराज्यहरियाणा

बुनियाद और सुपर हंड्रेड कार्यक्रम गरीबों के बच्चों के लिए रामबाण: विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में खंड स्तरीय बुनियाद तथा सुपर हंड्रेड कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बुनियाद और सुपर हंड्रेड कार्यक्रम गरीबों के बच्चों के लिए रामबाण: विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में खंड स्तरीय बुनियाद तथा सुपर हंड्रेड कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बुनियाद और सुपर हंड्रेड कार्यक्रम गरीबों के बच्चों के लिए रामबाण: विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में खंड स्तरीय बुनियाद तथा सुपर हंड्रेड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी उचाना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पहुंचे. कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी उचाना रणपाल श्योकंद ने की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रिंसिपल प्रवेश खापड़ा ने किया। मंच का संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बुनियाद और सुपर हंड्रेड जैसे कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे गरीब तबके के बच्चों के लिए रामबाण का काम कर रहा है। आज गरीब का बच्चा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण आईआईटी और नीट की परीक्षाओं में अपना स्थान स्थापित कर रहा है। उनके कर कमल द्वारा विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, 5 किलो वाट का सोलर पैनल तथा चार एकड़ जमीन में मिनी स्टेडियम जैसा खेल परिसर का विधिवत उद्घाटन हुआ। विकल्प संस्था के डायरेक्टर प्रदीप सांसवाल द्वारा कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। गांव के सरपंच सुखविंदर द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खंड के सभी विद्यालयों से आठवीं और दसवीं कक्षा के तीन-तीन मेधावी बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर साहिल हरियाणवी सुनील आर्य, मास्टर मक्खन ने दर्शकों को अपनी गायकी के दम पर आकर्षित किया। कार्यक्रम में संजय चौधरी, बलजीत सिंह, ओम दत्त, गुलशन कुमार, सुनीता ,अनीता, संगीता, शैलेंदा, इंदिरा, उषा, रेखा मनदीप, प्रमोद,देव, बलिंदर सिंह एबीपीओ ,देशराज, नरेंद्र, छबीलदास इत्यादि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button