देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..04 – दिसम्बर – गुरुवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें04 - दिसम्बर - गुरुवार*

 

*1* भारत-रूस एक-दूसरे का मिलिट्री बेस इस्तेमाल कर सकेंगे, रक्षा समझौते को रूसी संसद की मंजूरी, पुतिन के भारत दौरे से पहले ऐलान

*2* पुतिन आज भारत आएंगे, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर होगा बड़ा करार; कल पीएम मोदी से शिखर वार्ता

*3* PM मोदी बंगाल के भाजपा सांसदों से मिले, कहा- विधानसभा चुनाव जीतना है, अभी से काम शुरू करें; विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर संसद पहुंचे

*4* 8 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कहीं तकनीकी वजह, कहीं क्रू की कमी, ठीक होने में 48 घंटे लगेंगे; DGCA ने जवाब मांगा

*5* भाजपा को ₹959 करोड़, कांग्रेस को ₹313 करोड़ चंदा मिला, चुनाव आयोग का 2024-25 डेटा, टाटा ग्रुप की ट्रस्ट ने 10 पार्टियों को ₹914 करोड़ दिए

*6* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सीमाओं के पार प्रतिभा प्रवाह पर रोक लगाने वाले देश भविष्य में नुकसान में रहेंगे। उन्होंने अमेरिका में उठाए गए आव्रजन कदमों की पृष्ठभूमि में वैश्विक कौशल बाजार में भारत की बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर दिया।

*7* तत्काल विंडो टिकट के लिए अब OTP जरूरी, कुछ दिनों में सिस्टम देशभर में लागू होगा, काउंटर बुकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए फैसला

*8* राहुल बोले-जाति जनगणना देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात, न रूपरेखा, न संसद में चर्चा; कांग्रेस सांसद के सवाल पर केंद्र ने जवाब दिया

*9* फोन में पहले से इंस्टॉल नहीं मिलेगा संचार साथी एप, सरकार ने फैसला वापस लिया; विपक्ष ने कहा था- इससे जासूसी हो सकती है

*10* नेहरू सरकारी पैसों से बनवाना चाहते थे बाबरी मस्जिद’: राजनाथ के दावे पर विपक्ष बोला- कहां लिखा, दस्तावेज दिखाओ

*11* छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन; एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

*12* शिवकुमार पहुंचे दिल्ली तो फिर बढ़ीं सत्ता परिवर्तन की अटकलें, सिद्धारमैया बोले- बुलावा आएगा.

*13* 359 रन भी नहीं बचा पाया भारत, साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया, मार्करम की सेंचुरी; कोहली-गायकवाड के भी शतक

*14* साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन और हार्दिक की वापसी; वर्ल्ड कप की जर्सी भी लॉन्च

*15* कोहली ICC वनडे बैटर्स रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे, रांची में शतक लगाने का फायदा मिला, रोहित टॉप पर; कुलदीप गेंदबाजों में नंबर-6
Today news

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button