देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*24- अक्टूबर – शुक्रवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*24- अक्टूबर - शुक्रवार*

1* वोट की ताकत से हटाया जंगलराज, नहीं देना वापस’; युवाओं से संवाद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

*2* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…ये सारी ताकत एक वोट की ताकत है। उस वोट ने ही ये स्थिति पैदा की है कि आज राम मंदिर बन गया है। ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया है और देश नक्सलवाद से मुक्ति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ये है वोट की ताकत… जंगलराज हटाने के बाद आज बिहार की जनता किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देना चाहती,

*3* राजनाथ सिंह ने नौसेना की शक्ति और तैयारी को सराहा, कहा- आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका

*4* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना की कुशल तैनाती ने पाकिस्तान को अपने तट पर सीमित रहने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान दुनिया ने नौसेना की सैन्य तत्परता व पेशेवर क्षमता देखी। ऑपरेशन सिंदूर दुनिया को एक संदेश था कि हम हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

*5* तीनों सेनाओं के लिए ₹79,000 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे, रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी; इसमें एडवांस नाग मिसाइल सिस्टम और सुपर रैपिड गन शामिल

*6* चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए SIR को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश, मतदाता सूची में सटीकता पर जोर

*7* इसरो चीफ नारायणन बोले-गगनयान का 90 फीसदी काम पूरा, 2027 की शुरुआत में मिशन लॉन्च होगा,अपने दम पर इंसान को अंतरिक्ष में भेजेगा भारत

*8* न्यायपालिका संविधान के मूल्यों की रक्षा और जनता के विश्वास की प्रहरी’; भूटान के दौरे पर गए सीजेआई बोले

*9* ‘कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं’, लालू पर बरसे सीएम नीतीश,आगे कहा कि हम सबके लिए काम करते हैं। महिला हों या पुरुष, गरीब हों या अमीर, लेकिन कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं। 2005 से पहले अपराध अपने चरम पर था, हर जगह झगड़ा-झंझट होता था।

*10* महागठबंधन के प्रेस वार्ता के बाद महागठबंधन के चार उम्मीदवारों ने अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के तीन और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक उम्मीदवार शामिल हैं।

*11* महाराष्ट्र राज्य में मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने जा रही भाजपा, खराब परफॉर्मेंस वालों का कटेगा पत्ता

*12* उद्धव और राज ठाकरे की लगातार पांचवीं मुलाकात से हलचल, निकाय चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज

*13* बैंक खाते में एक नहीं, चार नॉमिनी रख सकेंगे, कस्टमर के न रहने पर पैसा मिलने में दिक्कत नहीं होगी; 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम

*14* पांच दिन में पांच लाख से अधिक ने किए रामलला के दर्शन, दमकी अर्थव्यवस्था…चमका कारोबार; टूटे कई रिकॉर्ड

*15* दिल्ली के बुराड़ी में कृत्रिम बारिश का टेस्ट सफल, राजधानी में एयर क्वालिटी और खराब, AQI 353; आनंद विहार में AQI 500 पार हुआ

*16* ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत, दूसरा वनडे 2 विकेट से गंवाया, मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन बनाए; कोहली फिर जीरो पर आउट

*17* विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मेजबान भारत, न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सेंचुरी

*18* वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका ने रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए, पुतिन बोले- आत्मसम्मान वाले देश दबाव में नहीं झुकते।
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button