
हर महिला को नही मिलेगा हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ:दीपा डाबला
दीपा डाबला ने भाजपा सरकार द्वारा घोषित लाडो लक्ष्मी योजना के प्रारूप पर उठाए सवाल कोसली,
हर महिला को नही मिलेगा हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ:दीपा डाबला
दीपा डाबला ने भाजपा सरकार द्वारा घोषित लाडो लक्ष्मी योजना के प्रारूप पर उठाए सवाल
कोसली,
हरियाणा युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने एक प्रेस नोट जारी कर भाजपा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। जिसमे सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने की बात की थी।डाबला ने योजना के लागू होने पर संदेह जताया और आय सीमा निर्धारित करने पर आपत्ति जताई।
डाबला ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य की सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का वादा किया था।
अब एक साल पूरा होने वाला है तो इसकी घोषणा की गई है। डाबला ने आशंका जताई कि उन्हें शक है कि अभी भी योजना लागू हो पाएगी अथवा नहीं।
भाजपा ने फिलहाल सिर्फ एक लाख रुपये मासिक तक आय वाली महिलाओं को योजना के दायरे में लाने की बात कही है, जो कि उसकी वादाखिलाफी है।

