हरियाणा

नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का काम किसी प्राइवेट एजेंसी को देने की योजना एक खतरनाक कदम होगा- ओ पी सिहाग

नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का काम किसी प्राइवेट एजेंसी को देने की योजना एक खतरनाक कदम होगा- ओ पी सिहाग

नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का काम किसी प्राइवेट एजेंसी को देने की योजना एक खतरनाक कदम होगा- ओ पी सिहाग

इससे जहां शहर में गुंडागर्दी का माहौल बनेगा वही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा ।

नगर निगम , हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा पुलिस विभाग के अघिकारियों को अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए ।

पंचकूला, 29 अगस्त: जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि नगर निगम पंचकूला के महापौर एवं अधिकारियों द्वारा शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए य़ह कार्य किसी निजी कंपनी को सौंपने बारे योजना बनाई जा रही है अगर य़ह योजना सिरे चढती है तो नगर निगम प्रशासन का यह कदम इस शांतिप्रिय शहर के लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे जहां गुंडागर्दी को बढ़ावा मिलेगा वही अतिक्रमण हटने की बजाय ज्यादा बढ़ेगा तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से सारी पावर निजी एजेंसी के माफिया टाइप लोगों के हाथों में आ जाएगी, हर रोज लड़ाई झगडे होंगे तथा शहर की शांति भंग हो जाएगी ।
इस अवसर पर जजपा नेता के सी भारद्वाज ने कहा कि इस योजना से सत्ता के कुछ करीबी लोगों को इसकी आड़ में अपने बन्दे फिट करने का मोका मिलेगा तथा उनके कमाई का जरिया भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचकूला की जनता य़ह सब देख चुकी है जब कुछ सत्ताधारी नेताओं की छत्रछाया में सफाई से संबंधित ठेकेदार ने नगर निगम के करोडों रुपये बिना पूरा काम किए डकार लिए थे जिसकी जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है।
जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरिन्दर चड्डा ने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि अवैध कब्जाधारियों एवं अतिक्रमणकारियों के सामने इनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने घुटने टेक दिए हैं या वो खुद इनसे मिलकर दूसरा खेल खेल रहे हैं। सिहाग ने कहा कि अगर विभाग के अधिकारी ठीक नीयत , दृढ़ इरादे तथा ईमानदारी से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे तो शहर अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण से मुक्त हो सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button