हरियाणा

पंचकूला हेल्थ विभाग के अधिकारियों की मनमानी एवं लापरवाही गरीब दिल के मरीजों पर पड़ी भारी – सिहाग

पंचकूला हेल्थ विभाग के अधिकारियों की मनमानी एवं लापरवाही गरीब दिल के मरीजों पर पड़ी भारी - सिहाग

पंचकूला हेल्थ विभाग के अधिकारियों की मनमानी एवं लापरवाही गरीब दिल के मरीजों पर पड़ी भारी – सिहाग
पंचकूला, 4 जुलाई: पंचकूला में हेल्थ विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही , निकम्मेपन एवं मनमानी की वज़ह से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पर गरीब लोगों के दिल का इलाज बंद हो गया है । इस बारे चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंचकूला जिले के गरीब लोगों का दिल का इलाज सिविल हस्पताल पंचकूला में मुफ्त में होता था। सिहाग ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पंचकूला में आयुष्मान योजना के तहत शहर के 2 प्राइवेट हस्पतालो में होने वाला इलाज बंद हो गया था। अब केवल पंचकूला के सेक्टर 6 सरकारी हस्पताल में पी पी पी मोड पर मेडिट्रिन हार्ट सेंटर में इलाज होता था परंतु वो भी अफसरशाही के भेंट चढ़ गया तथा पी पी पी मोड पर य़ह कार्य करने वाली कम्पनी ने उनकी करोडों रुपये की बकाया राशि न मिलने पर गरीब लोगों के दिल का मुफ्त इलाज बंद कर दिया है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि अब जिले के सेंकड़ों गरीब लोगों को पीजीआई जाना पड़ रहा है या दूसरे हस्पतालो में महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिसकी वज़ह से गरीब लोगों में हाहाकार मचा हुआ है तथा इतना महंगा इलाज उनके बूते की बात नहीं। जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर तथा महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि पंचकूला में आयुष्मान योजना के अंतर्गत दिल के मरीज गरीब लोगों के दिल का मुफ्त इलाज का काम तुरंत शुरू करवाया जाए । हेल्थ विभाग के जिन अधिकारियों की लापरवाही , निकम्मेपन एवं मनमानी की वज़ह से गरीब लोगों के हित के लिए बनाई गई आयुष्मान योजना पंचकूला जिले में बंद हुई है उनके खिलाफ जांच करके सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button