देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *04- जुलाई -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें *04- जुलाई -2025

#todaynews

*1* पीएम मोदी का घाना की संसद में संबोधन, बोले- यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई, मेरा आना सौभाग्य की बात

*2* अपने इस संबोधन में उन्होंने दोनों देशों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और घाना दोनों के अतीत पर उपनिवेश के ‘दाग’ हैं लेकिन दोनों देशों की भावना हमेशा स्वतंत्र एवं भयमुक्त रही। भारत और घाना दोनों अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा और ताकत ग्रहण करते हैं। पीएम ने कहा कि ‘हमारी दोस्ती सुगर लोफ पाइनएपल से ज्यादा मीठी है

*3* भारतीय सेना को मिलेंगी नई मिसाइलों से लेकर बख्तरबंद गाड़ियां, रक्षा मंत्रालय ने दी 1.05 लाख करोड़ की खरीद को मंजूरी

*4* यात्रीगण ध्यान दें…रेलवे ने बदला नियम,रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं

*5* सेना को जल्द मिल रहे हैं Apache हेलिकॉप्टर्स, बॉर्डर पर तैनाती से PAK के उड़ेंगे होश,

*6* RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक, भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा

*7* सामाजिक सद्भाव के लिए आरएसएस घर-घर करेगा संपर्क, साहित्य लेकर पहुंचेंगे स्वयंसेवक

*8* जेपी नड्डा के पिता ने 100वां जन्मदिन मनाया, हिमाचल में विशेष पूजा-अर्चना कराई, घर पर उत्सव जैसा माहौल, कई नेता बधाई देने पहुंचे

*9* केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

*10* राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा बैन हटा लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखा और राजधानी में एक जुलाई से लागू हुए एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों के नियमों की कमियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने पुरानी गाड़ियों को फ्यूल न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा। पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

*11* अमरनाथ यात्रा- पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, दूसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से गुफा के लिए रवाना; अब तक 3.5 लाख रजिस्ट्रेशन

*12* ओडिशा भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, समर्थकों ने सरकारी अफसर को ऑफिस में घुसकर पीटा था, लात-घूंसे मारने का वीडियो वायरल हुआ

*13* जालोर में मूसलधार बारिश से वणधर नदी उफान पर, बह गई इको कार, चालक को पुलिसकर्मी ने बचाया, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में 24 घंटे से लगातार बारिश, मध्य प्रदेश-ओडिशा में 2 सर्कुलेशन एक्टिव; गोवा में आज सभी स्कूलों की छुट्‌टी

*14* भारत बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड से 510 रन आगे, गिल का दोहरा शतक, जडेजा ने 89 रन बनाए; पहली पारी में इंग्लिश टीम का स्कोर 77/3

*15* अमेरिकी संसद में ट्रंप की बड़ी जीत, विपक्ष को मात दे पास कराया ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
*Today News haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button