देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *मंगलवार – 01- जुलाई -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *मंगलवार - 01- जुलाई -2025

 

*1* पीएम मोदी कल से 5 देशों की यात्रा पर, पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे; ब्राजील में BRICS समिट में भी हिस्सा लेंगे

*2* अच्छे मानसून से भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में आएगी और तेजी: वित्त मंत्र निर्मला सीतारमण

*3* सीतारमण ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ठोस नीतियां बनाई गई हैं, जो विशेष रूप से एमएसएमई की मदद करती हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय रक्षा उत्पादन ने महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है और आज हम प्रमुख निर्यातक बन रहे हैं।

*4* ‘आतंकवादियों को कोई छूट नहीं, एक साथ आए दुनिया’, यूएन मुख्यालय में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया

*5* ISRO रचेगा एक और इतिहास, अंतरिक्ष में ‘बाहुबली’ रॉकेट भेजने की तैयारी, बनेगा अपना स्पेस स्टेशन

*6* अमित शाह बोले: राष्ट्रीय सहकारिता नीति जल्द, राज्य अपने हिसाब से बदल सकेंगे; 5 साल में हर गांव में बनेगी समिति

*7* केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को देशभर के सहकारिता मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करके ही भारत आजादी के शताब्दी वर्ष तक एक आदर्श सहकारी राष्ट्र बन सकेगा

*8* तेलंगाना में भाजपा को झटका, टी राजा सिंह ने दिया BJP से इस्तीफा, राज्य में नेतृत्व विवाद से खफा

*9* अमेरिका जैसा बंकर बस्टर बम बनाएगा भारत, 80-100 मीटर जमीन की गहराई तक वार करेंगे; DRDO अग्नि-5 मिसाइल के 2 नए वर्जन बना रहा

*10* गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही सरकार’, भाजपा के विकास मॉडल पर राहुल गांधी का हमला,उन्होंने दावा किया कि 2014 से अब तक देश में 84,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और दलित-पिछड़े छात्रों का नामांकन लाखों की संख्या में घटा है

*11* मणिपुर में सीजफायर करने वाले 3 कुकी उग्रवादियों की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर किए गए हमले में एक राहगीर की भी मौत

*12* लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में किराया बढ़ाने के रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग गई। पहली जुलाई से ट्रेनों का बढ़ा हुआ किराया प्रभावी हो जाएगा।अधिकतम वृद्धि प्रति किलोमीटर दो पैसे की होगी। लोकल ट्रेनों और एमएसटी धारक यात्रियों को राहत दी गई है। उपनगरीय एवं सीजन टिकट के किराये में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ मेल, एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट ट्रेनों में ही बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।

*13* क्या सिद्धारमैया को कर्नाटक के सीएम पद से हटाने जा रही कांग्रेस? खड़गे के बयान से कर्नाटक में सियासी हलचल तेज

*14* GST के 8 साल पूरे, पिछले 5 साल में दोगुनी हुई टैक्स वसूली; 2024-25 में हर महीने ₹1.84 लाख करोड़ टैक्स कलेक्शन

*15* एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं. यहां बता दें कि इस बार भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है और राजधानी दिल्ली में ये 58 रुपये तक सस्ता हो गया है. जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस रखी गई हैं.

*16* पहाड़ी राज्यों में बारिश से तबाही, हिमाचल में गाड़ियों के सामने दरका पहाड़, शिमला में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी; बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड

*17* चीन बॉर्डर विवाद पर भारत से बातचीत को तैयार, कहा- भारत के साथ जटिल सीमा विवाद है, इसे हल होने में वक्त लगेगा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button