हरियाणा

भाखड़ा का पूरा पानी नहीं मिला तो पंजाब के सारे रास्ते रोकेंगे: रामपाल माजरा

हरियाणा में जल संकट है और नायब सरकार ने अब तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया है: आदित्य देवीलाल

 

बुधवार को लगातार तीसरे और आखिरी दिन इनेलो ने पंजाब की आप पार्टी द्वारा भाखड़ा का पूरा पानी न देने के विरोध में सडक़ों पर उतर कर गुरूग्राम जोन के 7 जिलों में किया पैदल मार्च और फोड़े मटके, उपयुक्तों को प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन

भाखड़ा का पूरा पानी नहीं मिला तो पंजाब के सारे रास्ते रोकेंगे: रामपाल माजरा

हरियाणा में जल संकट है और नायब सरकार ने अब तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया है: आदित्य देवीलाल

इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पानी न मिला तो बड़ा जल आंदोलन खड़ा करेगी: सुनैना चौटाला

चंडीगढ़, 7 मई। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पंजाब द्वारा भाखड़ा के पानी का पूरा हिस्सा न देने और गैरकानूनी ढंग से बीबीएमबी पर ताला जडऩे के विरोध में इनेलो पार्टी ने सडक़ों पर उतर कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मटके फोड़े और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले जलाए। खास बात यह भी रही कि सभी जिलों में महिलाएं भारी तादाद में मौजूद रही। गुरुग्राम जोन के 7 जिलों रोहतक में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, सोनीपत में प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, गुरूग्राम में विधायक अदित्य देवीलाल, झज्जर में महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, मेवात में पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, रेवाड़ी में डॉ राजपाल यादव और पलवल में महेंद्र चौहान की अगुवाई में प्रदर्शन किया और सभी उपायुक्तों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आप पार्टी का जनाधार पूरी तरह से खत्म चुका है। आप पार्टी के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है जिसके कारण हरियाणा को पानी न देने जैसी घटिया और गिरी हुई हरकत की है। भाखड़ा का पानी न मिलने से हरियाणा के हजारों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। इनेलो पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। बीबीएमबी के फैसले के अनुसार हरियाणा को उसके हक का पानी दिया जाए ताकि प्रदेश में सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की कमी न रहे। माजरा ने कहा कि अगर जल्दी ही भाखड़ा का पूरा पानी नहीं मिला तो पंजाब के सारे रास्ते रोकेंगे।
इनेलो के प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने कहा कि आप पार्टी नकारात्मक सोच की पार्टी है। लोगों को प्यासा मार कर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली ओछी राजनीति ने ही आप पार्टी का अंत किया है
इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाखड़ा का पानी न मिलने में आप पार्टी के साथ साथ भाजपा सरकार भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। हरियाणा में जल संकट है और मुख्यमंत्री ने आज तक कोई ऐसा कठोर कदम नहीं उठाया है जिससे कि पंजाब सरकार पूरा पानी देने को मजबूर हो जाए। पानी के मूल मुद्दे पर नायब सैनी सरकार ने पंजाब के समक्ष घुटने टेक दिए हैं।
सुनैना चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा गंभीर पानी संकट से जूझ रहा है क्योंकि पंजाब की आप पार्टी सरकार ने हमारा पानी रोक रखा है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार एक नाकाम सरकार और फेल सरकार बन चुकी है जो प्रदेश के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पानी न मिला तो बड़ा जल आंदोलन खड़ा करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button