हरियाणा

ओ पी सिहाग दोबारा से पंचकूला जजपा के जिला अध्यक्ष बनाये गये।

ओ पी सिहाग दोबारा से पंचकूला जजपा के जिला अध्यक्ष बनाये गये।

ओ पी सिहाग दोबारा से पंचकूला जजपा के जिला अध्यक्ष बनाये गये।
जजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से किया स्वागत ।
ऑपरेशन सिन्दूर द्वारा पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों को जमींदोज करने पर सुरक्षा बलों को बधाई: सिहाग
पंचकूला, 7 मई : जननायक जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओ पी सिहाग को दोबारा से जिला पंचकूला जननायक जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। ओ पी सिहाग को फिर से जिला पंचकूला जजपा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर पंचकूला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में इकट्ठे होकर उनको बधाई दी तथा पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस मोके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री हरियाणा व युवा नेता दुष्यंत चौटाला एवं पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया एवं कहा कि वो पंचकूला की जजपा टीम को साथ लेकर जिले में पार्टी की मजबूती के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से काम करेंगे।
इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने भारतीय वायुसेना एवं सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के द्वारा पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों को तहस नहस करके पहलगाम की घटना का जो बदला लिया है उससे हर हिन्दुस्तानी का सर गर्व से ऊंचा हुआ है तथा आंतकवादी ताकतो को कड़ा सबक मिल गया है। सिहाग ने कहा कि आंतकवादी ताकतों को सख्ती से कुचलकर ही पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सकती है। जजपा आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है।
ओ पी सिहाग को पंचकूला जजपा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका अभिनन्दन करने वालों में हरियाणा युवा जजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान,पार्षद राजेश निषाद, पार्षद मयंक लांबा, पार्षद अरविंद जाखड़ ,वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, युवा नेता दीपक चौधरी, ईश्वर सिंहमार , सुरिन्दर चड्डा, सतबीर धनकड़ ,सुरेश पाठक, रणधीर पवार, कप्तान डी वी सिंह, राजेन्द्र मेहरा,महाबीर जांगड़ा ,गुरबचन पुंज, हनी सिंह, जयप्रकाश नंदल,तारा चंद ,पार्थ , सतनाम चौधरी, अवतार गुजर,सतीश कुमार आदि नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button