राशिफल

आज  का राशिफल 17 अप्रैल 2025

आज  का राशिफल 17 अप्रैल 2025

 

आज  का राशिफल 17 अप्रैल 2025

मेष— किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।

वृष —-किसी भी तरह के शारीरिक कष्ट की आशंका है। बेचैनी रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। नौकरी में कोई नया काम हो सकता है। आय बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन —–व्यर्थ भागदौड़ होगी। बनते कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कर्क —-पुराने शत्रु सक्रिय होंगे। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। कारोबार में मनोनुकूल वृद्धि होगी।

सिंह —-व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। बाहर जाने का मन बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।

कन्या —–व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से हानि पहुंच सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें।

तुला —-निरर्थक व्यय होंगे,कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम न लें।

वृश्चिक—- कोई पुरानी लेनदारी आसानी से वसूल होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए कार्य मिलेंगे। भाग्य का साथ रहेगा, भरपूर प्रयास करें। शत्रु पस्त होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।

धनु —-आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

मकर —-किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। विवाद में विजय प्राप्त होगी। आय में नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कुंभ —–किसी कार्य के प्रति प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

मीन —–कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button