हरियाणा

सामाजिक समरसता एवं समानता के संवाहक थे बाबा साहेब अंबेडकर : ओ पी सिहाग

सामाजिक समरसता एवं समानता के संवाहक थे बाबा साहेब अंबेडकर : ओ पी सिहाग

सामाजिक समरसता एवं समानता के संवाहक थे बाबा साहेब अंबेडकर : ओ पी सिहाग
पंचकूला , 14 अप्रैल: जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के कार्यवाहक अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने अपने साथियों के साथ पंचकूला सेक्टर 12- ए अम्बेडकर भवन में पंचकूला अम्बेदकर सभा तथा रविदास महासभा पंचकूला द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को उनकी 134 वीं जयंति पर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जजपा नेता सिहाग ने उनको याद करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर असलियत में सामाजिक समरसता एवं समानता के संवाहक थे। उनके द्वारा निर्मित संविधान के कारण आज देश की आधी से ज्यादा आबादी सिर ऊंचा करके जिंदगी जी रही है , समाज में गरीबों को समानता के आधार मिले हैं ,उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला जिससे उनमें अर्थिक रूप से संपन्नता तथा सामाजिक व राजनीतिक रूप से मजबूती आई है। उन्होंने कहा डॉ अंबेडकर वास्तव में संविधान के साथ साथ आधुनिक भारत के निर्माता थे ।
इस कार्यक्रम में पंचकूला अंबेडकर सभा के प्रधान सुरेश मोरका , गुरु रविदास महासभा के प्रधान कृष्ण कुमार , राजेन्द्र मेहरा तथा हरियाणा अम्बेडकर एवं रविदास फेडरेशन के अध्यक्ष राजकपूर ने आए सभी लोगों के साथ केक काटकर बाबा साहेब अंबेडकर का जन्मदिन मनाया तथा मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर जजपा पंचकूला की नेत्री किरण पूनिया, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, ईश्वर सिंहमार , सुरिन्दर चड्डा, आजाद दिलेर, डॉ आर के रंगा , धर्मवीर बामनी ने भी बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button