
अंबेडकर जयंती पर कोसली में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 43 यूनिट रक्त किया एकत्रित*
अंबेडकर जयंती पर कोसली में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 43 यूनिट रक्त किया एकत्रित*
*अंबेडकर जयंती पर कोसली में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 43 यूनिट रक्त किया एकत्रित*
कोसली, 14 अप्रैल: ओमप्रकाश डाबला
अंबेडकर पार्क, कोसली में विजय एकता मंच व संत कबीर जन अंबेडकर शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा एम्स बाढ़सा, झज्जर के सहयोग से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल43 यूनिट रक्त एकत्र किया। यह विजय एकता मंच द्वारा आयोजित 12वां रक्तदान शिविर रहा।
शिविर का उद्घाटन कोसली थाना के उप निरीक्षक रामचंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और देश को एक समतामूलक संविधान प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी विजय गुडियानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूती दी और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाए। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह अनमोल जीवन बचाने का एक सशक्त माध्यम है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल दान करके ही प्राप्त किया जा सकता है। विजय गुडियानी ने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें क्योंकि यह न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ देता है। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष तक के सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
संत कबीर जन अंबेडकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश डाबला ने भी बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। रक्तदान शिविर की संपूर्ण व्यवस्था युवा समाजसेवी कपिल जीनागल द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वातावरण “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” जैसे नारों से गुंजायमान रहा।इस अवसर पर अभय सिंह लम्बरदार, सुनील यादव,राजसिंह मोरवाल, दयाराम मोरवाल,कपिल जिनागल,उपेंद्र कुमार ,दयावान बिरला प्रवक्ता सुनील कुमार,,अक्षय कुमार,जितेन्द्र कुमार डाबला,दीपेश डाबला,बीरेंद्र सिंह जिलागल,दुष्यन्त यादव ( कसरत जिम) 43 वी बार रक्तदान करने वाले नितेश भोरिया सहित विजय एकता मंच व संत कबीर जन अम्बेडकर शिक्षा समिति के सदस्यगन उपस्थित रहे।

