हरियाणा

जजपा के संगठन का विस्तार जल्द होगा- रनदीप कौल व अनिल ढूल

जजपा पंचकूला में मजबूती के साथ खड़ी हो रही है- ओ पी सिहाग

जजपा के संगठन का विस्तार जल्द होगा- रनदीप कौल व अनिल ढूल
जजपा पंचकूला में मजबूती के साथ खड़ी हो रही है- ओ पी सिहाग
पंचकूला, 11 अप्रैल : जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पंचकूला के लिए नियुक्त किये गये प्रभारी रनदीप कौल तथा अनिल ढूल ने आज सेक्टर 12 कार्यालय में जजपा पंचकूला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा पार्टी को पंचकूला जिले में मजबूत करने बारे विस्तार से चर्चा की। इस बैठक की अध्यक्षता जजपा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने की। रनदीप कौल तथा अनिल ढूल ने जजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब को साथ मिलकर पार्टी एवं युवा नेता प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच व नीतियों को जिले में जन- ज़न तक पहुंचाना है ।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस एवं बीजेपी द्वारा एक षडयंत्र के तहत हमारे नेता दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की कोशिश की जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था ,उसका पर्दाफाश करके आम लोगों को सच्चाई से अवगत कराना है। दोनों प्रभारियों ने बैठक में मौजूद सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती बारे तथा विस्तार बारे सुझाव मांगे।
इस अवसर पर जजपा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनवाकर अब प्रदेश की जनता ठगा सा महसूस कर रही है । सिहाग ने कहा कि मंडियों में किसान ,आढ़ती, मज़दूर तंग है, राज्य में कानून व्यवस्था का दीवाला पिट चुका है, भ्रस्टाचार चरम पर है तथा बीजेपी के नेता हर रोज झूठ का सहारा लेकर आम लोगों के सामने सरकार के कामकाज को जनहितैषी बता रहे हैं जो कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा है । उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला जब प्रदेश की सरकार में उपमुख्यमंत्री थे तब उन्होंने किसानो तथा आम लोगों को कोई मुश्किल नहीं आने दी थी।
ओ पी सिहाग ने कहा कि जनता अब धीरे धीरे दुष्यंत चौटाला के खिलाफ किए गए झूठे प्रचार तथा उनके खिलाफ किए गए षडयंत्र को समझ चुकी है तथा दोबारा से उनकी ओर आकर्षित होने लगी है। सिहाग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे अब ज्यादा सक्रिय होकर जनता को सच्चाई से रूबरू करवाना है ताकि हमारे नेता पर लगे झूठे लांछण धुल सके। आज की बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया, के सी भारद्वाज, मयंक लांबा, राजेश निषाद, सुरेश पाठक, दीपक चौधरी, गुरबचन पुंज, सुरिन्दर चड्डा, नरेंद्र जैन, हनी सिंह , ईश्वर सिंहमार, सोहनलाल गुजर, अशोक सिंगला, अधिवक्ता बलबीर सैनी, विकास मलिक , विवेक सांगा, डॉ आर के रंगा, राजेन्द्र मेहरा, सतबीर धनखङ , कप्तान डी वी सिंह, रणधीर पंवार, गुरुदेव सिंह, मिल्कियत सिंह, जयपाल सिंह, आजाद दिलेर , हीरामन वर्मा, विजय पांचाल. प्रतीक अहलावत, मनीष गुजर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button