
सीआईए रेवाड़ी ने 1 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सीआईए रेवाड़ी ने 1 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सीआईए रेवाड़ी ने 1 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
सीआईए-I रेवाड़ी इंजार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला जिला महेंद्रगढ़ के गांव डैरोली हाल किरायेदार रामविहार कालोनी रेवाडी निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 30 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 29 मार्च को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि विशाल निवासी गांव डैरोली जिला महेंद्रगढ़ हाल किरायेदार रामविहार कालोनी रेवाडी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज स्कूटी पर कर्नल रामसिंह चौक से होते हुए शहर मे गांजा की सप्लाई करने के लिए जायेगा। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके पुष्पांजली हस्पताल से कर्नल रामसिंह चौक की तरफ जाने वाली सर्विस लाईन पर नाका बन्दी करके आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विशाल निवासी गांव डैरोली जिला महेंद्रगढ़ हाल किरायेदार रामविहार कालोनी रेवाडी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिग्गी मे एक पोलथीन में 01 किलो 30 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

