
शहीदों की वीर भूमि में जन्म लेकर फख्र है हमें – मंत्री आरती सिंह राव*
विकास में पिछड़ा नहीं रहेगा हमारा क्षेत्र* *दक्षिण हरियाणा के विकास के प्रति सरकार समझती है अपना दायित्व*
*शहीदों की वीर भूमि में जन्म लेकर फख्र है हमें – मंत्री आरती सिंह राव*
*विकास में पिछड़ा नहीं रहेगा हमारा क्षेत्र*
*दक्षिण हरियाणा के विकास के प्रति सरकार समझती है अपना दायित्व*
कोसली 30 मार्च ओमप्रकाश डाबला
हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि अगर कोई सरकार जनकल्याण की भावना से काम करती है तो वह तीसरी बार भी सत्ता में आ सकती है, यह साबित कर दिया है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी वर्तमान राज्य सरकार ने।
मंत्री आरती सिंह राव जाटूसाना पंचायत समिति द्वारा आयोजित शहीद परिवार सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा की जनता ने हमेशा से उनके परिवार का साथ दिया है और उसी की बदौलत उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोसली हलके के अनेक शूरवीरों ने अपने प्राण भारत मां की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए। हमें सदा उन पर गर्व रहेगा। उन्हें नाज है कि उनका जन्म इस वीर भूमि में हुआ । उन्होंने पंचायत समिति जाटूसाना की तरफ से रखी गई मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार दक्षिण हरियाणा के विकास के प्रति दृढ़ निश्चय से काम कर रही है।
विधायक अनिल कुमार यादव के साथ मंत्री आरती सिंह राव ने जाटुसाना ब्लॉक में शहीद स्मारक सहित 2.10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग तथा जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान एवं चिकित्सा जांच शिविर का भी स्वास्थ्य मंत्री ने शुभारंभ किया।
कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री आरती सिंह राव की अगुवाई में हरियाणा की जनहितैषी सरकार बगैर किसी भेदभाव के सभी हलकों का समान रूप से विकास कर रही है। उनको पूरा विश्वास है कि विकास के मामले में जाटूसाना और कोसली का इलाका पीछे नहीं रहेगा।
*बाॅक्सः*
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने विधायक अनिल कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, पंचायत समिति चेयरमैन सरोज कुमारी व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
मन की बात का सीधा प्रसारण देखा। मंत्री आरती राव ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की बातों का अनुसरण करते हुए वर्षा जल का संचय करना चाहिए। पानी मानव जीवन के लिए सबसे अनमोल तत्व है।
*बाॅक्सः*
मंत्री आरती सिंह राव और विधायक अनिल कुमार यादव का जाटूसाना, गांव जाहिदपुर व आसियाकी में पगड़ी व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता प्रवीन कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार और सुरेश कुमार ने इन कार्यक्रमों का सुंदर संयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, ग्राम पंचायतों ने अपनी मांगे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं। जिनको मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
*बाॅक्सः*
इस अवसर पर एसडीएम विजय कुमार यादव, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, बीडीपीओ कविता, जाटूसाना पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन बिक्रम सिंह, नाहड़ ब्लाक समिति के चेयरमैन दुष्यंत सिंह, डहीना चेयरमैन कर्मपाल यादव, विकास, रोहित सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।
——–

