
नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाया जाए:डाबला कोसली,
नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाया जाए:डाबला कोसली,
नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाया जाए:डाबला
कोसली,
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में 2 शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की थी।जिसमे एक नसीबपुर तथा दूसरा अम्बाला में शहीदी स्मारक बनाया जाना था ।श्रीमती डाबला ने आपने ब्यान में बताया कि अम्बाला में तो शहीदी स्मारक बनकर तैयार हो गया,जबकि बड़े दुःख की बात है कि जिला महेन्द्र गढ़ में अन्य विकास परियोजनाओं की तरह शहीदी स्मारक बनाने को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
उन्होंने कहा नसीबपुर में अनेक शहीदो ने अपना बलिदान दिया था।पूरे भारत मे यहां के शहीदों की गौरव गाथा गाई जाती है।लेकिन सरकार यहां पर शहीदी स्मारक बनाने की और कोई ध्यान नही दे रहा ।श्रीमती डाबला ने कहा सरकार पक्षपात रवैया अपना रही है तथा इन्होंने पूर्व की सरकारो को भी पीछे छोड़ दिया है।प्रदेश सरकार न केवल विकास कार्यो में भेदभाव कर रही है बल्कि सहीदो का भी अपमान कर रही है।उन्होंने कहा सरकार न तो नसीबपुर में स्मारक बना रही है और न ही अहीर रेजिमेंट का गठन कर रही है।

