उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

20 मार्च की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें 20 march today news

 

*गुरुवार – 20- मार्च – 2025*

👇🏻
*टुडे न्यूज़

*1* पंजाब पुलिस ने 13 महीने बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराए, बुलडोजर से किसानों के शेड तोड़े, डल्लेवाल-पंधेर समेत 200 प्रदर्शनकारी हिरासत में

*2* खनौरी और शंभू सीमा से एक साल बाद हटाए आंदोलनकारी किसान, राजमार्ग आज खुलेगा

*3* ‘जनता को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं को लेकर विचार करे सरकार’, राज्यसभा में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

*4* केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार में आतंकी घटनाएं 71% घटीं, आतंकी जेल या जहन्नुम जा रहे; सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र पर कोई प्रस्ताव नहीं

*5* असम में नए यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी, साल में 12.7 लाख टन यूरिया प्रोडक्शन होगा; महाराष्ट्र में 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा

*6* सुप्रीम कोर्ट बोला- राशन कार्ड पॉपुलैरिटी कार्ड बने, कुछ राज्यों की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा, फिर सब्सिडी पाने के लिए उनकी 75% आबादी गरीब कैसे

*7* राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शाह ने गोखले पर तंज कसते हुए कहा, मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया। चुनाव जीतकर संसद पहुंचा हूं।

*8* गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया। इस पर गृह मंत्री शाह ने कहा, सदन को गोखले गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हो रही है, लेकिन गोखले ईडी और सीबीआई की चर्चा कर रहे हैं। अगर गोखले इस मुद्दे को लाना चाहते हैं, तो मुझे भी मौका दिया जाए, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा

*9* गोखले ने कहा, माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए हैं। इस पर गृह मंत्री शाह ने कहा, मैं किसी से डरता नहीं हूं। क्योंकि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं। मैं किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं आया हूं। मैं चुनाव जीतकर संसद आया हूं।

*10* रक्षा मंत्री ने भारत की वैश्विक स्थिति को सराहा, कहा- आज जब हम बोलते हैं, तो दुनिया सुनती है

*11* ED 10 साल में 2 नेताओं को सजा दिला पाई, इस दौरान 193 नेताओं पर केस दर्ज हुए; केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी

*12* मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा

*13* बाबरी मस्जिद को जैसे जनता ने ध्वस्त किया, वैसे ही मथुरा-काशी में भी बनाएंगे मंदिर: संगीत सोम

*14* यूक्रेन जंग पर ट्रम्प की जेलेंस्की से 1 घंटे बातचीत, कहा- अमेरिकी विदेश मंत्री जल्द डिटेल देंगे; कल पुतिन से 90 मिनट बात की थी, क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? जेलेंस्की से बात करने के बाद बोले ट्रंप- सही रास्ते पर हैं हम

*15* एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO आज ओपन होगा, 25 मार्च तक कर सकते हैं निवेश, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,700

*16* UPI इंसेंटिव स्कीम एक साल के लिए बढ़ी, 2 हजार रुपए के ट्रांजैक्शन पर दुकानदार को ₹3 मिलेंगे; सरकार 1500 करोड़ खर्च करेगी
*Today news haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button