
अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
सीआईए-I रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला जालौर के गांव सरनाउ निवासी गणपत लाल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की दिनांक 11 अप्रैल 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अवैध शराब से भरा हुआ ट्रक जिस पर तिरपाल रस्सा लगा हुआ है, जिसका खल्लासी और ड्राईवर गाडी को सड़क पर लगाकर रामदेव होटल बाईपास पर चाय पी रहे है। जिस सूचना पर तुरंत बताई गई जगह पर रेड करने पर गाड़ी में एक नौजवान लड़का बैठा हुआ पाया गया। जिसने अपना नाम गोगाराम निवासी गांव तेजा की ढाणी जिला बाड़मेर राजस्थान बतलाया। जो पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बतलाया की वह ट्रक पर खल्लासी का काम करता है तथा चालक प्रकाश निवासी बीकानेर लाम्बा है, जो अभी कहीं पर गया हुआ है। जो पुलिस द्वारा ट्रक को चेक किया गया तो उसमे शराब की पेटियां व फोम की सीट भरी हुई थी। जिस पर पुलिस ने आबकारी निरीक्षक को मौका पर बुलाकर ट्रक से पेटियों को उतारकर चेक की तो उसमे कुल 431 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गोगाराम व धर्मेन्द्र गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में सीआईए-I रेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला जालौर के गांव सरनाउ निवासी गणपत लाल को भी गिरफ्तार कर लिय है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पुछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है
