
रेवाड़ी क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयास निरंतर जारी है। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने तथा धारुहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डीएचएस अपग्रेड कर दूसरे स्थान पर निर्माण किए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया।
रेवाड़ी क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयास निरंतर जारी है। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने तथा धारुहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डीएचएस अपग्रेड कर दूसरे स्थान पर निर्माण किए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया।
रेवाड़ी के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी-यादव
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
रेवाड़ी क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयास निरंतर जारी है। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने तथा धारुहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डीएचएस अपग्रेड कर दूसरे स्थान पर निर्माण किए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। जिस पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दोनों अस्पतालों का जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
सदन में मांग उठाते हुए रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी में बनने वाले नए नागरिक अस्पताल के लिए दो स्थानों पर जमीन का प्रपोजल पहुंच चुका है। दोनों जगह पर्याप्त है। विभाग को देखना है कौन सी उचित है। उन्होंने कहा कि अस्पताल शहर के बीचों-बीच तथा कंजस्टिड जगह पर है। सीएमओ व पीएमओ के लिए पर्याप्त कार्यालय नहीं है। दो सौ बैड का अस्पताल होने के बावजूद बड़ी प्रयोगशाला व शवगृह तक नहीं है। चारों तरह रिहायशी क्षेत्र से घिरा होने के चलते बरसात के दिनों में टापू का रूप ले लेता है। इसलिए जमीन उपलब्ध है, सरकार जितना जल्दी हो सके नए अस्पताल के निर्माण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धारुहेड़ा के पीएचसी की भी कमोबेस यही स्थिति है। वहां तो अस्पताल के लिए पर्याप्त जमीन भी नहीं है तथा सुविधाओं का भारी अभाव है। उन्होंने कहा कि धारुहेड़ा में पर्याप्त जगह होने पर पीएचसी व सीएचसी की बजाय सीधा डीएचएस का निर्माण कराया जाए। हरियाणा में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जो सीधा पीएचसी से डीएचएस बने हैं। यहां की जनसंख्या लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।
विधायक के सवालों पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सिविल अस्पताल जमीन के लिए जमीन चयनित होने के साथ ही अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द शुरु करा दिया जाएगा। साथ ही धारुहेड़ा नगर पालिका की ओर से जमीन का प्रपोजल दिया गया है, उसका भी निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा।

