
होटल में फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने एनएच-48 पर गांव साल्हावास के निकट श्री कण्ठ होटल में फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पातुहेडा निवासी सत्यनारायण व नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 24 जनवरी को जिला फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था की वह एनएच-48 पर गांव साल्हावास के निकट श्री कण्ठ होटल में मैनेजर की नौकरी करता र्है। दिनांक 23/24 जनवरी की रात्रि को एक स्विफ्ट गाडी में तीन युवक उनके होटल में खाना खाने के लिए आए थे। तीनों युवक शराब के नशे में थे और खाना खाते समय तेज आवाज में गंदी भाषा का उपयोग कर रहे थे। जब उनको आराम से बैठकर खाना खाने के लिए कहा गया तो तीनो युवक होटल कर्मचारियों के साथ गाली गलोच करने लगे और तहस में आकर होटल के बाहर चले गए। जो कुछ देर बाद उनमे से एक युवक अपनी गाडी से पिस्टल निकाल कर दोबारा उनके होटल के अन्दर आ गया। युवक ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए होटल के अंदर दो राउंड फायर कर दिए। जो फायर करने के बाद तीनो आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी गांव पातूहेड़ा निवासी सतीश उर्फ जेसीबी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी गांव पातुहेडा निवासी सत्यनारायण व नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
