
कोसली में किसानों व मजदूरों के लिए जल्द केंटीन की व्यवस्था हो:डाबला
कोसली,
संत कबीर जन अम्बेडकर शिक्षा समिति के प्रधान ओमप्रकाश डाबला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेज कर मांग करी है कि कोसली अनाज मंडी में सरसो की खरीदारी शुरू होने वाली है।लेकिन कोसली की अनाज मंडी में अब तक किसानों और मजूदरों के लिए कैंटीन शुरू नहीं हो सकी है। यह व्यवस्था मौजूदा गत खरीफ के सीजन से ही शुरू होनी थी लेकिन मार्केटिंग बोर्ड प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं। प्रदेश के अन्य जगह यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
कोसली अनाज मंडी में किसानों के लिए 10 रुपये में भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाने घोषणा कर रखी हैं।लेकिन अब तक यह सुविधा शुरू नही ही है। इस योजना के तहत मंडी में आने वाले किसानों को दोपहर व सांय का भोजन खिलाया जाना है। भोजन में दाल-चावल व रोटी दिए जाने हैं। किसानों के साथ मंडी में काम करने वाले मजदूरों को भी यह सुविधा मिलनी है, लेकिन बोर्ड यह व्यवस्था शुरु नही कर सका है।
कई बार किसानों को रात में भी पड़ता है रुकना:
अनाज मंडी में ऑनलाइन खरीद होगो। जिन किसानों ने रबी की फसलों का मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उन्हीं किसानों की फसल की खरीद की जानी है। मंडी में गेट पास व टोकन के जरिए खरीद कार्य निपटाया जाता है। खरीद के दौरान कई बार किसानों को रात के समय भी मंडी में रुकना पड़ जाता है। ऐसे में किसानों के लिए खानपान की व्यवस्था भी नहीं हो पाती। इसे देखते हुए सरकार ने पिछले दिनो मंडियों में ही कैंटीन शुरू करने की योजना बनाई थी।
