राज्यवायरलहरियाणा

जननायक जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया।

जननायक जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया।

जननायक जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया।
पंचकूला, 13 मार्च : जननायक जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिवस बड़ी ही सादगी से सामाजिक कार्यक्रम करके मनाया। इस बारे जानकारी देते हुए ओ पी सिहाग ने बताया कि जिले के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर 15 के वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल पूछ कर उनको फल वितरण किए तथा उनके साथ डॉ अजय सिंह का जन्मदिवस मनाया। सभी बुजुर्गों ने अपनी तरफ से डॉ अजय सिंह चौटाला की लंबी व स्वस्थ आयु बारे आशीर्वाद दिया।सिहाग ने बताया कि तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता माता मनसा देवी गौधाम गए जहां गौ माता की सेवा करने के बाद उनको हरा चारा डाला तथा गौधाम में ही डॉ अजय सिंह के जन्मदिन का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा परमपिता परमात्मा से उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जजपा की वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया,पार्टी के पंचकुला नगर निगम के पार्षद राजेश निषाद, मनोनीत पार्षद अरविंद जाखङ, नगर परिषद कालका के पार्टी के पार्षद मयंक लांबा, पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज,पूर्व हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी, सुरिन्दर चड्डा, अशोक सिंगला, ईश्वर सिंहमार, गुरबचन पुंज, राजेन्द्र मेहरा, आजाद दिलेर,हीरामन वर्मा, विजय कुमार , अवतार सिंह गुजर, मनीष गुजर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button