हरियाणा

गांव रोहडाई व गांव मस्तापुर में ग्रामवासियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

गांव रोहडाई व गांव मस्तापुर में ग्रामवासियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

गांव रोहडाई व गांव मस्तापुर में ग्रामवासियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

कोसली 13 मार्च ओमप्रकाश डाबला

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा के निर्देशन पर ज़िले चलाई जा रही मोबाइल जागरूकता वैन के माध्यम से ग्रामवासियों को विभिन्न कानूनी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में एडवोकेट पूनम शर्मा व पैरा लीगल वॉलिंटियर रमेश वशिष्ठ ने गांव रोहडाई व गांव मस्तापुर जाकर कानूनी जागरूकता अभियान में ग्रामवासियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों व निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी।पैरा लीगल वॉलिंटियर रमेश वशिष्ठ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा के दिशा निर्देशन में यह वैन एक माह के लिए रेवाड़ी जिले में कानूनी जागरूकता अभियान का हिस्सा बनी हुई है, जिसमें रेवाड़ी जिले के दूर दराज के गांव को कवर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गांव फ़िदेरी, मंडिया कलां, प्राणपुरा, नांगल तेजू, कौनसीवास, खिजुरी, आराम नगर, धारण, नारायणपुर, तोथवाल, ढोकिया, नैनसुखपुरा, बीकानेर, गोकलगढ़, रामपुरा, जाटूवास, भानडोर, बड़हराना, रोहडाई, मस्तापुर, लिशाना, गंगायेचा अहीर, बोरिया कमालपुर, बेरली खुर्द, तुर्कीयावास, मीरपुर, मसानी, जोनावास, हासाका, माजरा श्यौराज, नारायणपुर, हुसैनपुर, बूढ़पुर, काळुवास, जैतपुर, ख़लीलपुरी, बीथवाना, ढालियावास में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरो में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता एवं स्वयं विधिक सेवक जा रहे है, जो आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, ‘शिक्षा का हक -नई राह नई पहचान,’ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव व इसकी रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी देते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा टोल फ्री नंबर 15100 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता घर बैठ पा सकते हैं। किसी भी कार्य दिवस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता हैं। इस अवसर एडवोकेट बंटी यादव, गांव के सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button