
* 10 मार्च 2025* टुडे हिसार न्यूज़
*गांव डाया में शहीद किसान दिनेश सूरा की चौधी बरसी मनाई।*
आज शहीद किसान दिनेश सूरा का गांव डाया में चौथा शहादत दिवस मनाया गया। बीकेयू घासीराम नैन यूनियन के किसान नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा की किसान नेता दिनेश सूरा राष्ट्रीय किसान आन्दोलन में शहीद हो गए थे। दिनेश सूरा क्रांतिकारी किसान नेता थे किसान आन्दोलन में उनका बहुत बड़ा योगदान दिया था। दिनेश सूरा की शहादत बेकार नहीं जाएगी गांव डाया किसान मजदूर की लड़ाई में अग्रणी भूमिका में रहकर काम करते रहेंगे।हम शहीद किसान दिनेश सूरा के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे। उसके अधूरे रह गए कामों को पूरा करने के लिए किसान मजदूरों को संगठित कर संघर्ष जारी रखेंगे।कल संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
आज इस मौके पर सुरजभान डाया, जसबीर डाया, राजेन्द्र नेहरा,राजा नेहरा, मुकेश घणघस,भूपसिंह श्योराण, दिलबाग गुलिया, हवासिंह फौजी, सुरेश बूरा, भगतसिंह भालोठिया, रामचंद्र भालोठिया,भाद्र चमार, राजबीर रंगा, अशोक बूरा, बजरंग धानक,रामनिवास सरोहा शामिल रहे।
*बीकेयू घासी राम नैन, हिसार*
