
एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता, आईपीएस ने परेड का निरीक्षण करके दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
-12 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा-पत्र व नकद इनाम देकर किया गया सम्मानित।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
सोमवार को पुलिस लाईन रेवाड़ी में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता, आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई, सलामी के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई। इस अवसर पर डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे है। परेड में जिला रेवाड़ी के सभी थाना प्रभारी, सभी चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता द्वारा परेड के दौरान डायल 112, पीसीआर,राइडर व अन्य वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वाले 12 अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालो में से सीआईए धारूहेड़ा में तैनात एएसआई चन्द्रवीर, एएसआई संदीप व सिपाही विकास को मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी एक युवक का अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को हथियार सहित काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
थाना कसौला में पीसीआर नं 5 पर तैनात ईएचसी विकास व एसपीओ सतबीर को फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
ईआरवी नं 579 पर तैनात ईएचसी महेश, ईएचसी अशोक व एसपीओ ताराचंद को थाना रामपुरा क्षेत्र से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
इसी प्रकार साइबर थाना रेवाड़ी में तैनात पीएसआई प्रिन्स, एएसआई अनिल कुमार, एचसी सतीश कुमार व सिपाही नसीब को साइबर ठगी के एक मामले में बिहार से गिरोह के पांच सदस्यों को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने कहा कि सभी ईआरवी,पीसीआर व राइडर पर तैनात स्टाफ अपने अपने एरिया में निरंतर गश्त करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट पटाखा फोडने वालो, रात्रि के समय डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालो व हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई करें।
एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक पायलट योजना की शुरुआत की है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति, अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज का हकदार है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के ईलाज के लिए शुरूआती एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि इस अवधि के दौरान घायल व्यक्ति का इलाज ठीक तरीके से हो जाए तो उसकी जान का जोखिम कम हो जाता है। इसलिए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर नजदीकी अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाए, ताकि पीड़ित का समय पर सही इलाज हो सके।
थाने में आने वाले सभी आमजन/पीड़ित से अच्छी तरह से बोलचाल की जाए व उसके साथ मधुर व्यवहार किया जाए। अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति, ईमानदारी से काम करें।
परेड के पश्चात उन्होंने पुलिस लाईन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। जो अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता एवं साफ सफाई रखने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
