देशराज्यवायरलहरियाणा

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा राज्य की मीटिंग आज नरवाना चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस में सम्पन्न

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा राज्य की मीटिंग आज नरवाना चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस में सम्पन्न

  • संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा
    7 मार्च 2025
    नरवाना
    संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा राज्य की मीटिंग आज नरवाना चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई । मीटिंग की अध्यक्षता डॉ सुखदेव जम्मू,विकास सीसर, जोगेंद्र नैन ने संयुक्त तौर पर की ।
    मीटिंग में सर्वसहमति से पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा वहां के किसान आंदोलनकारियों के साथ किए गए दमन,गिरफ्तारियों की कड़े शब्दों में निंदा करती है मुख्यमंत्री किसानों के मुद्दों का समाधान करने की बजाय किसान आंदोलकारियों को बदनाम करने का काम कर रहे है ।
    संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के माध्यम से गेहूं की फसल पर 1000 रुपए बोनस देने, नहरों में पानी छोड़ने,पिछले दिनों ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे देने,सरसों की खरीद जल्द शुरू करने की मांगे उठाई गई । मीटिंग में मोर्चा ने मुख्यमंत्री से किसानों के हरियाणा के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए  किसान आंदोलनकारियों से बात करने की मांग की है। मुख्यमंत्री हरियाणा के किसान आंदोलनकारियों से बात नहीं कर रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने मीटिंग में किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों पर जिसमें कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति फ्रेमवर्क को रद्द करवाने, स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी,किसान मजदूरों की कर्जा मुक्ति समेत अन्य मुद्दों पर आगामी आंदोलन की योजना बनाई है ।
मोर्चा ने हरियाणा सरकार पर सरकारी कृषि मंडियों को धीरे धीरे खत्म करने और उसके निजीकरण की योजना बनानें,कृषि क्षेत्र में कॉर्पोरेट खेती को बढ़ावा देने , असीमित मात्रा में कृषि उत्पादों का भंडारण करने ,प्राइवेट बिजली कंपनियों के मुनाफे बढ़ाने के लिए स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने के लिए प्राइवेट कंपनियों को खुली छूट देने का आरोप लगाया है किसानों ने अपनी एकता के दम पर जिन तीन कृषि कानूनों को लागू किया सरकार उन्हें फिर से लागू कर रही है
इसलिए 11 मार्च को हरियाणा के सभी जिलों में संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन करेगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

हरियाणा विधानसभा में नई कृषि बाजार नीति को रद्द करने को मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा 20 मार्च को कुरुक्षेत्र में बड़ा आक्रोश प्रदर्शन करेगा और फिर भी इन मुद्दों का हल नहीं होगा तो अनिश्चित आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
इस मौके पर आज बैठक में बलबीर सिंह, रतन मान, कंवरजीत सिंह, धर्मपाल बडाला,रणबीर मलिक, तेजिंदर रतिया,आजाद पालवां ,रामफल शर्मा,सुखविंदर रतिया,बुध सिंह, रवि आजाद,सतेंद्र लोहचब, सुमित दलाल,जियालाल, कुलदीप पुनिया, गुरभजन,आजाद सिंह मीरान ,बारूराम,सिक्किम ,नायब सिंह,कुलदीप ढांडा
आदि शामिल रहे।

जारीकर्ता
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा
8950130208

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button